ऊना को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के अभियान को दें निर्णायक गति : डीसी जतिन लाल

by
डीसी ने ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति की समीक्षा की
रोहित जसवाल।  ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों को निर्णायक गति देने पर जोर दिया है। मंगलवार को ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सभी विभागों को समन्वित और प्रतिबद्ध प्रयास करने के निर्देश दिए।
बैठक में 9 अक्तूबर से संचालित 60 दिवसीय अभियान के तहत अब तक की जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति तय की गई। उपायुक्त ने अभियान के कार्यान्वयन में स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रदेश स्तर पर मिले पुरस्कार के लिए अधिकारियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस अभियान को एक व्यापक जन-जागरूकता आंदोलन का रूप में आगे बढ़ा रहा है ताकि युवा तंबाकू के दुष्प्रभावों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन असमय मृत्यु और गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण है, तथा इसकी शुरुआत अक्सर कम उम्र में हो जाती है। इसलिए युवाओं को जागरूक करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
तंबाकू मुक्त गांव बनाने पर बल
उपायुक्त ने पंचायतों में ‘तंबाकू मुक्त गांव’ बनाने के प्रयासों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के 30 गांवों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त घोषित करने के लिए ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।
तम्बाकू उत्पाद बेचने के लिए लाइसेंस अनिवार्य
उन्होंने शहरी विकास, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग को ‘तंबाकू विक्रेता लाइसेंसिंग नियम–2018’ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तंबाकू उत्पाद बेचने वाले सभी विक्रेताओं के पास वैध वेंडर लाइसेंस होना अनिवार्य है। पंचायत क्षेत्रों में यह लाइसेंस पंचायत सचिव द्वारा तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा।
डीसी ने शिक्षण संस्थानों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाने के सात यह सुनिश्चित बनाने को कहा कि किसी भी स्कूल-कॉलेज के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री ना हो। पुलिस विभाग को सीओटीपीए–2003 और पीईसीए–2019 के प्रावधानों का सख्ती से प्रवर्तन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने ‘हिमाचल प्रदेश तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम, 2016’ तथा ‘खुली सिगरेट एवं बीड़ी विक्रय निषेध अधिनियम, 2016’ को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र के महापर्व में 201283 महिला मतदाता निभाएंगी भागीदारी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला चंबा में कुल 201283 महिलाएं मतदाता सूची में शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीआरटीसी में सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद

शिमला :हिमाचल की शिमला पुलिस ने तारादेवी टुटू वेरिफिकेशन के पास पर पीआरटीसी बस सवार एक युवक से 25.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर तथा पोंग जलाशय की तर्ज पर विकसित होगा वोटिंग पॉइंट तलेरु : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक एवं सामान्य विकास समिति के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप स्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव अवधि के दौरान हथियारों के प्रदर्शन एवं आवागमन पर पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंध : मुकेश रेपसवाल

ज़िला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश एएम नाथ। चम्बा : जिला दंडाधिकारी चम्बा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम...
Translate »
error: Content is protected !!