गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल : NIA ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

by

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाया गया है। जैसे ही वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरा, NIA ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

अनमोल के भारत आने के बाद अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मुंबई पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों में क्रमवार कार्रवाई करेंगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भी उसके खिलाफ दो बड़े मामलों में FIR दर्ज कर रखी है। वर्ष 2023 में अनमोल ने दो उद्योगपतियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी के तौर पर उनके घरों पर फायरिंग भी करवाई थी।

सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई गुर्गों के गिरफ्तार होने और उसके नेटवर्क के टूटने के बाद गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। दुबई, कनाडा और अमेरिका में इनके ज्यादा शूटर सक्रिय बताए जाते हैं, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉरेंस ग्रुप का दबदबा कमजोर पड़ रहा है। कुछ समय पहले दुबई में पहली बार इन दोनों गैंगों के बीच गैंगवॉर देखने को मिला था, जहां गोदारा गिरोह ने लारेंस के एक सक्रिय शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके गले की तस्वीर शेयर कर गोदारा ने जिम्मेदारी भी ली थी और लारेंस गिरोह को खुली धमकी दी थी।

इस गैंगवॉर के बाद गोदारा ग्रुप के बढ़ते प्रभाव ने अनमोल बिश्नोई की चिंता बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के कारण उसे अपनी जान पर मंडरा रहे डर का एहसास होने लगा था। इसी वजह से अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने सरेंडर करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब हो गईं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति के नाम पर व्यवस्था-मर्यादा सब तार-तार : जयराम ठाकुर

यूपीए सरकार के समय हुआ हिमाचल से भेदभाव, मोदी सरकार ने दी विकास को रफ़्तार वित्त आयोग के समक्ष तर्कपूर्ण पक्ष रखने के बजाय सिर्फ राजनीति करती रही सुक्खू सरकार लोगों को आपदा में...
पंजाब

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद एएम नाथ। मंडी :  जयराम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली : मिडल  ईस्ट में मचे घमासान के बीच एक तरफ जहां पूरी दुनिया तेल के संकट से सहमी हुई है, वहीं भारत के आम नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है....
Translate »
error: Content is protected !!