आशु को गिरने के बाद भी गोलियां मारते रहे…. हिमाचल में युवा कांग्रेस नेता की हत्या की FIR में क्या लिखा? मामला दर्ज

by

रोहित जसवाल/ एएम नाथ : ऊना । ऊना शहर के लालसिंघी में एक होटल के बाहर कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज  कर लिया गया है और आठ आरोपियों को हिरासत में पुलिस ने ले लिया है। वहीं हत्याकांड की एफआईआर भी सामने आ गई है।

पुलिस थाना सदर में दर्ज एफआईआर में पूरी घटना का जिक्र किया गया है और शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती रात को रायजादा रिसोर्ट  के बाहर क्या हुआ और किसने कांग्रेस के युवा नेता आशु को गोली मारी। हालांकि, दोनों पक्ष आपस में परिचित थे ।लेकिन घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ऊना के बहडाला के वार्ड-6 के रहने वाले शिकायतकर्ता आकाश ने इस मामले में गुरजीत मान और पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु दोनों गांव उदयपुर डाकघर चड़तगढ़ और परमिन्द्र निवासी सनोली के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपी गुरजीत मान युवा कांग्रेस का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहा है। आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 नवंबर की रात 8.15 बजे वह बहडाला के आशु पूरी की जन्मदिन की पार्टी करने के लिए गया था। उसके साथ वरिन्द्र पाल सिंह उर्फ लाली भाई निवासी भटोली, आशु पूरी निवासी संतोषगढ़ तथा  आशु के कुछ अन्य साथी लाल सिंगी में एक होटल में मौजूद थे।  होटल में गुरजीत मान, पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु, परमिन्द्र, जसबिन्द्र, हर्ष निवासी जट्टपुर, मनिन्द्र निवासी मजारा भी पार्टी कर रहे थे। पार्टी करने के बाद हम सभी होटल के बाहर पार्किंग में आ गए। यहां पर आशु ने केक काटा और हम सभी गाड़ी में गाने लगाकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। उसी दौरान गुरजीत मान, पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु, परमिन्द्र, हर्ष, जसविन्द्र और मनिन्द्र तथा दो तीन अन्य लोग पार्किंग में अपनी गाड़ियों के पास आ गए. इस बीच गुरजीत मान, पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु और परमिन्द्र हमें देखकर गालियां निकालने लगे और देख लेने की बात कहने लगे।

आकाश ने बताया कि इस पर आशु पुरी उन्हें पूछने के लिए पास गया तो गुरजीत मान, पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु, परमिन्द्र, मनिन्द्र, हर्ष और जसविन्द्र ने आशु के साथ गाली गलौज और मारपीट की । हम दौड़कर  गए तथा आशु पुरी को छुड़वाने लगे तो वे सभी हमारे साथ भी उलझ गए। कुछ देर के बाद हम सभी अलग-2 होकर अपनी-2 गाडियों में बैठ गए । आशु पुरी तथा महेश कौशल निवासी झलेडा आपस में बात कर रहे थे। मैंने आशु पुरी को कहा कि वह गाडी में आकर बैठ जाए। लेकिन इसी बीच गुरजीत मान, पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु और परमिन्द्र अपनी गाडी फॉर्चुनर के पास खिड़की खोलकर खड़े थे। आकाश ने बताया कि परमिन्द्र निवासी सनोली के हाथ में पिस्टल थी औऱ आरोपी आशु पुरी की तरफ भागे. वहीं, परमिन्द्र के हाथ में पिस्टल देखकर लाली भाई, आशु पुरी से दूर भागा तथा गुरजीत मान और पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु बोल रहे थे कि परमिन्द्र तुम आशु के सिर में गोली मार. इतने में परमिन्द्र ने आशु पुरी के सिर में गोली मार दी। आशु पुरी के गिरने के बाद भी परमिन्द्र गोलियां चलाता रहा। फिर पुरजिन्द्र उर्फ पिन्दु और गुरजीत मान भी आए और गोली चलाने वाले परमिन्द्र का साथ देने लगे।

दोनों पक्षों का कांग्रेस से संबंध  :  आकाश ने बताया कि मैं और अभी नामक का युवक घायल आशु पुरी इलाज के लिए ऊना अस्पताल ले गए। लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधऱ, गोली कांड में घायल पुरजिन्द्र सिंह और परमिन्द्र सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। ऊना के एसपी अमित यादव ने बताय़ा कि बीती रात को होटल के बाहर यह घटना पेश आई थी और वह खुद मौके पर पहुंचे थे. दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं औऱ एक युवक की इस घटना में मौत हुई है. गौरतलब है कि दोनों पक्षों को संबंध कांग्रेस पार्टी से है।

दूसरे गुट के युवकों ने भी तेजधार हथियारों से किया हमला : आशु पुरी के साथ गए युवकों ने गोली चलाने वालों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, इसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इन दोनों की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है।

हत्या का मामला दर्ज :  युवा नेता आशु पुरी की हत्या करने को लेकर गुरजीत मान, पुरजिंदर उर्फ़ पींदू गांव उदयपुर व परमिंद्र निवासी सनोली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

दोनों युवक थे कांग्रेस नेता  :  बताया जा रहा है दोनों गुट युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। संतोखगड़ निवासी आशु पुरी भी युवा कांग्रेस नेता है तो वहीं गुरजीत मान भी युवा कांग्रेस से संबंधित है। गुरजीत मरहाल पंचायत के प्रधान हैं। मामले को खनन विवाद से भी जोड़ा जा रहा है।

मुख्य आरोपी गिरफ्त में, जांच जारी : पुलिस ने इस जघन्य वारदात पर तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, झगड़े में शामिल अन्य सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस दल ने घटना स्थल से गोली के खाली खोल और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों को जुटाया है।

एसपी ऊना, अमित यादव, ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक की मौत हुई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या विवाद मौके पर हुआ या इसके पीछे कोई पुरानी दुश्मनी थी। इस वारदात के बाद से समूचे ऊना और संतोखगढ़ क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल व्याप्त है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विश्व प्रमुख अंक ज्योतिषी एच.के. गमेर ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में साझा किए विचार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ एक विशेष बातचीत में विश्व प्रमुख अंक ज्योतिषी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित एच.के. गमेर ने प्राचीन ज्योतिष विद्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

Precious Lives Can Be Saved

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 12 : “Blood donation is the greatest donation, through which many precious lives can be saved,” stated District Public Relations Officer of Hoshiarpur, Mr. Hardev Singh Assi, during a conversation...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : वर्ष 2024 बैच के दो भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों और वर्ष 2025 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 19 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
पंजाब

कनाडा के नए इमिग्रेशन नियम लागू – एजुकेशन और इमिग्रेशन कंसल्टेंसी का कारोबार करने वाले कनाडा के इस फैसले से हैरान

कनाडा के नए इमिग्रेशन नियम लागू कर दिए गए हैं। ट्रूडो सरकार की इस कारवाई से पढ़ाई, नौकरी और वहाँ जाकर बसने वाले भारतीयों के लिए नई दिक्कतें पैदा हो गई हैं।   खासकर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!