दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

जिला मुख्यालय चंबा में कल्याणकारी योजनाओं बारे बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में कल्याण विभाग से संबंधित समीतियों के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
इस बैठक में प्रधानमंत्री के नयू 15 सूत्री कार्यक्रम के अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून 1989 से संबंधित जिला स्तरीय निगरानी समिति, नेशनल ट्रस्ट तथा दिवयांगो से संबंधित जिला स्तरीय समीति के कार्यों की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई।


बैठक में उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की स्कूलों में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा चलाई जारी स्कॉलरशिप योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा संबंधी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख इस कार्य में स्वयं रुचि ले। उन्होंने कल्याण विभाग के अधिकारियों सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को योजना का लाभ प्रदान करने बारे भी निर्देश दिए। बैठक में जिला कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत पीड़ित व्यक्ति को संशोधित मुआवजे की राशि 85000 से 825000 तक स्वीकृत दी जाती है जिसमें से कुछ प्रतिशत एफ आई आर दर्ज होने पर व कुछ प्रतिशत न्यायालय में चालान पेश होने पर तथा शेष राशि न्यायालय के निर्णय के उपरांत जारी की जाती है इस अधिनियम के तहत जिला चंबा में वित्त वर्ष 2025-26 में 175000 की राहत राशि का भुगतान अनुसूचित जाति/जनजाति के 4 पीड़ितों को किया गया है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल के अलावा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 24 जून तक बनीखेत के पधर चौगान में होगा आयोजन : सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आयोजित एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की अध्यक्षता

बनीखेत : ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर आज एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में नाग मंदिर बनीखेत में एक बैठक का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर पर छाए श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के छात्र : श्रीजा प्रथम एवं शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे

बद्दी, 29 मई (तारा) : गांधी नगर स्थित आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 में श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के दो प्रतिभाशाली छात्र दसवीं कक्षा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जब देश पर संकट आता है तो भाई बहन देश छोड़ भाग जाते है: मुख्यमंत्री योगी

सलोह (हरोली) : काग्रेस का साथ देना देश के साथ खिलवाड़ करना है। काग्रेस ने कशमीर में 370 धारा लगाकर देश में आतंकवाद की जड़ लगा दी थी और जव भाजपा को आपने अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम : खन्ना

वृक्ष लगाकर खन्ना ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश होशियारपुर, 11 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पृथ्वी पर निरंतर बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!