शिक्षा व्यवस्था का केंद्रबिंदु विद्यार्थी : शिक्षा सचिव राकेश कंवर

by

स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चम्बा कॉलेज में सम्मेलन आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  सचिव मुख्यमंत्री, शिक्षा, ऊर्जा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति राकेश कंवर ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।


राकेश कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली का उद्देश्य विद्यालयों के मध्य समन्वय बढ़ाना, संसाधनों का साझा उपयोग, और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।
शिक्षा सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की एकीकृत शिक्षा संरचना को प्रभावी ढंग से लागू करने में यह मॉडल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था का केंद्रबिंदु विद्यार्थी हैं और सभी नीतिगत निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखकर ही किए जा रहे हैं।
राकेश कंवर ने अपने संबोधन में प्रदेश सहित चंबा जिले के सरकारी स्कूलों में गत वर्षों से विद्यार्थियों के लगातार कम होते नामांकन का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।


उन्होंने सम्मेलन में स्कूल कॉम्प्लेक्स प्रणाली के अंतर्गत महत्वपूर्ण तथ्यों क्यों, क्या और कैसे पर विस्तृत जानकारी साझा करने के साथ कॉम्प्लेक्स स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा, सहयोग तंत्र, अवसंरचना का उपयोग, संसाधनों का साझा प्रबंधन, तथा शिक्षकों के क्षमता-विकास से जुड़े विषयों पर भी प्रकाश डाला ।
राकेश कंवर ने सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षकों से सहयोगात्मक एवं आँकड़ा-आधारित रणनीतियों को अपनाने पर बल दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय स्तर पर शिक्षा सहित विविध उत्कृष्ट गतिविधियों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसार किया जाना चाहिए ताकि सकारात्मक शैक्षिक परिवेश विकसित होने के साथ विद्यालयों को भी प्रेरक उदाहरण प्राप्त हों।
उन्होंने इस दौरान विभिन्न प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा रखे गए सुझावों, अनुभवों और प्रश्नों को विस्तार से सुना तथा उनके समाधान पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की।
राकेश कंवर का सम्मेलन में उच्च स्कूल शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने स्वागत किया।
सम्मेलन में इससे पहले विद्या समीक्षा केन्द्र व यूडीआईएसई प्लस विषयों पर स्रोत व्यक्ति के रूप में यादविन्द्र शर्मा व तान्या सिंह ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
सम्मेलन में जिला चम्बा के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, खण्ड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी तथा केन्द्रीय मुख्य शिक्षकों ने भाग लिया।
उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा मदन गुलरिया, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से उप मुख्य सचेतक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने जिला कांगड़ा के चढ़ी क्षेत्र में नाबालिग से हुए दुष्कर्म...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा : डीसी गंधर्वा राठौड़

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने डाटा अपलोडिंग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के दिए निर्देश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन लाख कैश, सोने की चैन और कड़े हुए चोरी : करीब 5 वर्ष के बच्चे ने बैग चुराया, एक युवक के साथ आया उक्त बच्चा, बैग चुराने के बाद युवक बच्चे के साथ ऊना की तरफ निकल गया

ऊना :  ऊना नंगल रोड़ पर स्थित निजी होटल में जन्मदिन पार्टी में एक नन्हें बच्चे की पहले जन्मदिन की लोहड़ी कार्यक्रम में करीब 3 लाख रुपए नकद व बच्चें की दो सोने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक महिला को त्रैमासिक किश्त के रूप में एक साथ मिले 4500 रुपए : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में जिला चंबा की 1245 महिलाएं बनीं लाभार्थी

योजना के तहत जिला में कुल 56 लाख 2 हजार 500 रुपए जारी एएम नाथ। चम्बा  :   प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला चंबा में 18...
Translate »
error: Content is protected !!