रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! पहली बार बनाया आरोपी, ब्लैक मनी केस में नई चार्जशीट दाखिल

by

नई दिल्ली : ब्लैक मनी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा को पहली बार आधिकारिक तौर पर आरोपी बना दिया है।

ED ने लंदन की प्रॉपर्टी और कथित काले धन के लेन-देन से जुड़े मामले में नई चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल कर दी है। यह मामला यूके के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े संदिग्ध लेन-देन की जांच से सामने आया था।

ED के अनुसार, वाड्रा का बयान इस साल जुलाई में PMLA के तहत रिकॉर्ड किया गया था। एजेंसी का दावा है कि वाड्रा और भंडारी के बीच वित्तीय लेन-देन की कड़ियां मिली हैं, जिनमें विदेशी प्रॉपर्टी और फंड ट्रांसफर की जांच भी शामिल है। नई चार्जशीट को इस केस का टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार वाड्रा को सीधे तौर पर आरोपी के रूप में नामित किया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट जल्द ही इस चार्जशीट पर संज्ञान लेगी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल केस में राजनीतिक तापमान और बढ़ेगा। फिलहाल, वाड्रा या कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रॉबर्ट वाड्रा का संजय भंडारी केस से कनेक्शन

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लंदन में स्थित दो संपत्तियों से जुड़ी है, जो ब्रिटेन के हथियार डीलर संजय भंडारी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। ED का आरोप है कि ये संपत्तियां दरअसल वाड्रा की बेनामी संपत्तियां हैं। एजेंसी अब भंडारी और वाड्रा के कथित संबंधों की गहन जांच कर रही है। हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा इन आरोपों को हमेशा नकारते रहे हैं और ED पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते आए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि ब्रायनस्टन स्क्वायर स्थित संपत्ति का पैसा वाड्रा ने ही दिया था, और उनके कहने पर इसका नवीनीकरण भी किया गया था। ED का यह भी दावा है कि वाड्रा अपनी लंदन यात्रा के दौरान कई बार इस प्रॉपर्टी में रुके थे। ED ने 2016 में इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत केस दर्ज किया था। अब ये दोनों संपत्तियां ‘अपराध की आय’ के तौर पर जांच के दायरे में हैं।

वाड्रा ने क्या कहा था?

हाल ही में, रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि वह ED के समन से बच रहे हैं। उनके वकील सुमन ज्योति खेतान ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह से असत्य और तथ्यहीन है। उन्होंने बताया कि वाड्रा ने पिछले एक दशक में ED के सभी समन और दस्तावेजों की मांगों का पूरी तरह से पालन किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी का उद्घाटन : मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से किया

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के खानपुर और पंडोरी गांवों में 2000 क्षमता वाले बीएमसी स्थापित किए जिसका उद्घाटन मिल्क फेड पंजाब के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल और नीलम रौड़ी ने संयुक्त रूप से...
article-image
पंजाब

पंजाब में अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़। अवैध कॉलोनियों में बिना एनओसी और बिल्डर के लाइसेंस के अब प्लॉटों की रजिस्ट्री 19 मई तक नहीं होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित खंडपीठ ने वीरवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत सड़क सुरक्षा डाटाबेस को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का  आयोजित 

एएम नाथ। चंबा, 8 फरवरी :  परिवहन विभाग के तत्वावधान में 15 जनवरी  से लेकर 14 फरवरी  तक आयोजित किये  जा रहे  सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत आज  उपायुक्त कार्यालय के सभागार में...
पंजाब

होशियारपुर सिटी सेंटर में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की तारण हारी धागा तविज़ रहित जादू टोना रहित चौकी का हुआ आयोजन 

होशियारपुर :  दलजीत अजनोहा –  सर्ब सांझा दरबार सिद्ध शक्ति बीबी सत्या देवी सत्संग भवन बंगा -कनाडा के सेवादार बाबा रंगड़ बादशाह बंगा के मार्गदर्शन में आज सिटी सेंटर पुलिस लाइन रोड होशियारपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!