मौत से भी बदतर सज़ा पति को देने की मांग – कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके : ससुराल वाले मेरे शव को हाथ भी न लगाएं…मंडी एसिड अटैक पीड़िता का दर्दनाक बयान

by

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही पीड़िता की आखिरी चिट्ठी ने रुलाया, लिखा- ‘मेरा अंतिम संस्कार हनुमान घाट पर सिर्फ मेरे मायके वाले ही करें’

एएम नाथ। मंडी :  देवभूमि हिमाचल के मंडी ज़िले में हुए तेजाब कांड ने न केवल इंसानियत को शर्मसार किया है, बल्कि रिश्तों पर से भी विश्वास उठा दिया है। अस्पताल के बिस्तर पर असहनीय जलन और दर्द से कराह रही पीड़िता ने अपने लिखित बयान में जो बातें कही हैं, वह किसी भी संवेदनशील इंसान का कलेजा चीरने के लिए काफी हैं।


पति नंद लाल के लिए मांगी ‘मिसाल’ बनने वाली सज़ा
गंभीर रूप से झुलसी महिला ने प्रशासन को दिए अपने बयान में अपने पति नंद लाल को इस हैवानियत का जिम्मेदार ठहराया है। पीड़िता ने स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि उसके पति को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। उसके शब्दों में एक आक्रोश है—वह चाहती है कि सज़ा ऐसी हो जो समाज के लिए एक नज़ीर बने, ताकि भविष्य में कोई भी दरिंदा किसी महिला पर तेजाब फेंकने की जुर्रत न कर सके।
मरने के बाद मुझे ससुराल की छाया भी नहीं चाहिए
पीड़िता के बयान का सबसे मर्माहत करने वाला हिस्सा उसकी ‘अंतिम इच्छा’ से जुड़ा है। अपने जीवन की अनिश्चितता को भांपते हुए उसने लिखा है।
अगर इलाज के दौरान मेरी मौत हो जाती है, तो मेरा अंतिम संस्कार मंडी के हनुमान घाट पर किया जाए। मेरा संस्कार पूर्ण रूप से मेरे मायके वाले ही करें। किसी भी परिस्थिति में ससुराल पक्ष मेरे शव को हाथ न लगाए और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हो।
यह बयान दर्शाता है कि पीड़िता के मन में अपने ससुराल और पति के प्रति किस हद तक नफरत और डर घर कर गया है।


पीड़िता की यह चिट्ठी और उसका झुलसा हुआ चेहरा आज समाज और प्रशासन की आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछ रहा है। आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित रहेंगी? यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है।
फिलहाल, पीड़िता का यह बयान पुलिस और प्रशासन के पास दर्ज कर लिया गया है। अब इस पर प्रशासन कितनी जल्दी और कितनी सख्त कार्रवाई करता है यह देखना बाकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक, भाजपा अपना कुनवा संभालें

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 विधायकों के बिलासपुर में जुटने का मामला भाजपा से जुड़ा हो सकता है। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसपास में खून बिखरा हुआ था : युवक का शव 10 फीट गहरी खाई में मिला, हत्या की आशंका

कांगड़ा। कांगड़ा के तरसूह में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान तरसूह के ही रहने वाले रमन कुमार (23) के रूप में हुई है। शव मृतक के घर के पास पड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हड़ेटा में 4 करोड़ रुपये से बन रहा है ईको-टूरिज्म : पार्क पर्यटकों को मिलेगा एक अलग अनुभव, स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

एएम नाथ।  हमीरपुर 19 जुलाई। घने जंगलों से सजी पहाड़ियों की सुंदर, शांत एवं स्वच्छ वादियों के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिल जाए तो इससे अच्छा अनुभव और क्या हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़ना निंदनीय है …केजरीवाल-मान सरकार की चुप्पी सिख मर्यादा विरोधी का सबूतः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और ट्रांस-यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने विगत 24-25 जून की रात में पाकिस्तान के फरूखाबाद में...
Translate »
error: Content is protected !!