सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर ने किया डॉ. प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह का विमोचन

by

एएम नाथ। चम्बा : भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय चंबा में डॉक्टर प्रशांत रमण रवि द्वारा लिखित काव्य संग्रह पहाड़ में प्रार्थना का विधिवत लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के सचिव व भाषा कला एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा उर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि चंबा के प्रमुख समाजसेवी पद्मश्री विजय शर्मा इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला के प्रोफेसर चंद्रकांत, कवि एवं लेखक अजेय, सहायक प्रोफेसर (हिंदी) स्नेहदीप तथा डॉ सत्यनारायण स्नेही सहित अनेक वक्ताओं ने डॉ प्रशांत रमन रवि के नव विमोचित काव्य संग्रह पहाड़ में प्रार्थना के संबंध में लेखक के काव्य संग्रह से जुड़े विभिन्न विषयों के संबंध में अपने विचार सांझा किए। इस अवसर पर राकेश कंवर ने अपने संबोधन में डॉ प्रशांत रमन रवि द्वारा पहाड़ में प्रार्थना नामक काव्य संग्रह के माध्यम से समाज को शिक्षित व संवेदनशील बनाने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राकेश कंवर ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से आए विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व व इसके विभिन्न पहलुओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि से अपने करियर तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के बारे में भी अनेक प्रश्न किए जिनके सचिव राकेश कंवर द्वारा विस्तृत उत्तर दिये गए।

आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस आयोजन में मंच का संचालन भाषा एवं संस्कृति विभाग की उपनिदेशक कुसुम संघईक तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने किया जबकि धन्यवाद प्रस्ताव विभाग के संयुक्त निदेशक भानु गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की सहायक निदेशक सुनीता ठाकुर, सेवानिवृत्त उपनिदेशक विद्यासागर, डॉ. प्रशांत रमण रवि तथा जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के पेंशनर्स क्यों है सड़कों पर, कब सुनी जाएगी उनकी मांगे : जयराम ठाकुर

पीएम धन धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन किसानों और देश की तस्वीर बदल देगा देश के कृषि उत्पादन में सुधार के लिए मोदी सरकार करेगी 35000 करोड़ का खर्च एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने किया संयुक्त कार्यालय भवन और परिधि गृह देहरा के भवन के कार्य का भूमि पूजन किया

दोनों भवनों के निर्माण पर लगभग 127 करोड़ की धनराशि होगी व्यय एएम नाथ। देहरा :  विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा में 98.72 करोड रुपए की लागत से निर्मित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंस्टाग्राम से फैलातीं थीं अपना जाल : जाल में फंसाने के बाद शिकार से लाखों रुपए की होती थी वसूली

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस ने ‘हुस्नपरियों’ के एक ऐसे गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है, जो इंस्‍टाग्राम सहित सोशल मीडिया के दूसरे प्‍लेटफार्म से अपना शिकार चुनती थीं. सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर दोस्‍ती के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

देहरियां में उपमंडल खोलने की घोषणा की एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा ज़िला के ज्वालामुखी में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य तथा 33...
Translate »
error: Content is protected !!