कम्बोडिया से आए यात्रियों से 20 लाख के अवैध सिगरेट बरामद

by
अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर कस्टम विभाग ने बड़ी तस्करी को नाकाम करते हुए 1,22,400 स्टिक अवैध सिगरेट बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 20.81 लाख आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय की गई जब दो यात्री मलेशियन एयरलाइन की फ्लाइट MH118 से कम्बोडिया से अमृतसर पहुंचे। जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को उनके सामान में संदिग्ध माल मिलने पर विस्तृत तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध सिगरेट मिली। दोनों यात्रियों के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह सिगरेट स्थानीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए तस्करी कर लाई जा रही थी।
 कस्टम विभाग ने कहा कि हवाई अड्डे पर निगरानी और कड़ी की जाएगी, ताकि ऐसी तस्करी की कोशिशों को रोका जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य की ओर अग्रसर : राजेश धर्माणी

एएम नाथ। शिमला : नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां कहा कि हरित ऊर्जा राज्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से प्रभावी कदम उठा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी : 10 घंटे में दबोचे लूटपाट के आरोपी सेक्टर-39 थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 एफआईआर के आरोपी गिरफ्तार

रातभर चली पुलिस की मुहिम सफल, लूट की वारदातों में शामिल दो युवक गिरफ्तार पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुंडखर स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

भोरंज 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी ऊना का पदभार आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने संभाला

ऊना 19 फरवरी – वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने 19 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ऊना का पदभार ग्रहण कर लिया है। 50 वर्षीय राकेश सिंह मूलतः हिमाचल प्रदेश के जिला...
Translate »
error: Content is protected !!