पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप, 4 महीने की गर्भपति … खुली ऐसे पोल

by

लुधियाना :  लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने एक सौतेले पिता पर 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि सौतेले पिता ने बेटी को 4 माह का गर्भवती बना दिया है।

इलाका पुलिस ने आरोपी की पत्नी के बयान पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सुलक्खन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित महिला थाने आई । जिसका आरोप है कि उसके पति ने 13 साल की उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया है। उसका पति अक्सर उनके साथ मारपीट करता है।

करीब 4 महीने पहले उसका पति बहला फुसला कर बेटी को फैक्टरी ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अली अहमद मूल रुप निवासी मेरठ के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है।

वहीं इस केस में पीड़ित महिला की अब नई कहानी सामने आ रही है। पुलिस को बयान देकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाली महिला अपने बयान से मुकर रही है। पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान उसने बताया कि पति अली अहमद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। अली के साथ उसकी दूसरी शादी है।

जबकि अली ने भी उसके साथ दूसरी शादी रचाई है। 6 साल पहले पति अली से उसे एक बेटी पैदा हुई । अली ने 15 दिन की बेटी को अपनी पहली पत्नी को सौंप दिया। इस बात को लेकर भी वह अपने पति से नाराज थी।

जिस कारण उसने पुलिस के सामने बेटी के गर्भवती होने का इल्जाम अपने पति अली अहमद पर लगा दिया। डाक्टर ने बताया बेटी गर्भवती आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी की कई दिन से तबीयत ठीक नही थी। अक्सर उसके पेट में दर्द होता था। 2 नवंबर को डाक्टरी मुआयने के दौरान पता चला कि बेटी गर्भवती है ।

करीब 3 दिन पहले उसके पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी। जिसके बाद बेटी के गर्भवती होने का आरोप उसने पति पर जड़ दिया। पीड़त लड़की केसाथ पार्क में हुआ दुष्कर्म दुष्कर्म की शिकार लड़की से पंजाब केसरी की टीम ने जब बातचीत की तो पता चला कि करीब 4 महीने पहले पीडि़त लड़की साईकल पर घूमने निकली। जिसे पार्क में एक लड़का मिला।

जिसने चाकलेट का लालच देकर उसके साथ दोस्ती की। चाकलेट खाने के बाद उसे होश नही रहा । जब आंख खुली तो वह पार्क के बैंच पर सो रही थी।इस दौरान आरोपी ने उसकेसाथ दुष्कर्म किया था। डर के कारण उसने इस बात को किसी भी पारीवारिक सदस्य के साथ शेयर नही किया।

मेरे पिता अच्छे इंसान है पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि उसके पिता अच्छे इंसान है। उसके पिता ने दुष्कर्म नही किया है। वह अपने पिता से बहुत प्यार करती है। थाने में जब उसकी मां ने पिता के खिलाफ बात कही तो उसने भी मां की हां में हां मिला दी।

उसके पिता को पुलिस ने बंद कर रखा है। प्लीज मेरे पिता को छोड़ दो। असली आरोपी की नही हुई पहचान शिकायतकर्ता महिला के बयान पर भले ही पुलिस ने अली अहमद के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो ए्क्ट जैसे संगीन आरोप में केस दर्ज कर लिया है ,परंतु जिस प्रकार महिला ने अपने बयान बदले है । उसके बाद असली आरोपी को ढूंढना भी पुलिस के लिए चैलेंज होगा।

आनन फानन में भले ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हो परंतु पुलिस की आखिरी दौड़ असली आरोपी तक ही पहुंच कर उसे बेनकाब करने से होगी। महिला के बयान पर दर्ज हुआ है मामला- थाना प्रभारी इस संबधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी इंस्पैक्टर पवन कुमार ने बताया कि लड़की का सिवल अस्पताल में मेडीकल हुआ है। जिसमें 13 साल की बच्ची 4 माह की गर्भवती है। लड़की की मां ने पुलिस को बयान दिए है कि उसके पति ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

जिसके बाद ही केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला अपने बयानों से मुकर रही है। इस बात की उन्हें जानकारी नही है। इस सबंधी में केस के जांच अधिकारी सुल्कखन सिंह से बात करेंगे। फिलहाल की जांच में लड़की के साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस की संजीदगी को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज किया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राधा स्वामी सत्संग ब्यास को सहयोगी संस्था के नाम 30 एकड़ तक जमीन हस्तांतरण की छूट

एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार धर्मार्थ संस्थाओं (चैरिटेबल ट्रस्ट) को 30 एकड़ तक जमीन व संस्थागत ढांचा हस्तांतरित करने की मंजूरी दे सकेगी। विधानसभा सत्र शीतकालीन सत्र के पहले दिन राजस्व मंत्री जगत...
article-image
पंजाब

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 12 दिसंबर को श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम के लिए होशियारपुर से रवाना होगी श्रद्धालुओं की बस: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 08 दिसंबर:   कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ संबंधी 12 दिसंबर को होशियारपुर से श्री सालासर व श्री खाटू श्याम के दर्शनों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को PMMVY और मिशन जीवन उपहार पर दिया गया प्रशिक्षण

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, मैहला में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित कुपोषण मुक्त बचपन और मातृ स्वास्थ्य पर फोकस, 40 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण एएम नाथ। चंबा : महिला एवं बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!