महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या : हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

तरनतारन : पंजाब में सरकारी स्कूल महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। घटना तरनतारन के कस्बा खडूर साहिब की है। इस पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दातर से महिला पर वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह में आरोपी ने पत्नी की हत्या की है।

मृतका जसपाल कौर स्थानीय एलिमेंट्री स्कूल में बतौर शिक्षिका तैनात थी। वहीं आरोपी पति अमरबीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमरबीर ने शुक्रवार सुबह ही पत्नी की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। गोइंदवाल साहिब पुलिस मौके मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

मृतका जसपाल कौर के भाई हरपाल सिंह निवासी लुहारका कलां ने पुलिस को बताया कि जसपाल कौर उसकी इकलौती बहन थी। जसपाल कौर की शादी करीब 12 वर्ष पहले खडूर साहिब निवासी अमरबीर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद बहन के घर में बेटा जगरूप सिंह पैदा हुआ।

आरोप है कि अमरबीर सिंह अक्सर जसपाल कौर के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता था। वीरवार रात को भी जसपाल कौर के साथ अमरबीर सिंह ने गाली-गलौज किया। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उसने सो रही पत्नी जसपाल कौर पर दातर से वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी पति अमरबीर सिंह को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया। हत्या में प्रयोग दातर भी बरामद कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियां बनी जोनल चैंपियन

गढ़शंकर, 25 जुलाई : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 की लड़कियां बैडमिंटन का टूर्नामेंट जीतकर जोनल चैंपियन बन गई। इस संबंधी खुशी प्रकट करते स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने कहा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बांटे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदान किया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 09 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता लोगों को रोजगार प्रदान करना है और सरकार बनने...
article-image
पंजाब , समाचार

जयकिशन सिंह रोड़ी का डिप्टी स्पीकर बनकर माहिलपुर व गढ़शंकर पहुंचने पर शानदार स्वागत

गढ़शंकर में महेशयाना व माहिलपुर में गुरुद्वारा शहीदां में माथा टेका पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर गढ़शंकर: जय कृष्ण रौड़ी पंजाब विधानसभा डिप्टी स्पीकर बनने उपरांत...
article-image
पंजाब

गैर-विभागीय ड्यूटी पर भड़की आंगनवाड़ी यूनियन : राशन कार्ड वेरिफिकेशन का बहिष्कार …आंदोलन की चेतावनी

चंडीगढ़। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों पर लगातार बढ़ाए जा रहे गैर-विभागीय कार्यों का कड़ा विरोध करते हुए ब्लू और स्मार्ट राशन कार्डों की वेरिफिकेशन के लिए लगाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!