4,62,590 लंबित मामलों का निपटारा : प्रदेश सरकार की राजस्व लोक अदालत से लोगों को मिली बड़ी राहत

by
एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अक्तूबर, 2023 से अक्तूबर, 2025 के बीच राज्य की प्रमुख पहल ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से 4,62,590 लंबित राजस्व मामलों का निपटारा किया गया है। इनमें 3,85,634 इंतकाल,  24,044 तकसीम, 42,123 निशानदेही और 11,789 राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इस पहल से भूमि मालिकों को बड़ी राहत मिली है और वर्षों से लंबित मामलों का समय पर समाधान सुनिश्चित हुआ है। ‘राजस्व लोक अदालत’ अब हर माह के आखिरी दो दिनों में उप-तहसील और तहसील स्तर पर आयोजित की जा रही हैं, जिससे लोगों को जमीन संबंधी मामलों के निपटारे में सुविधा मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग इस मंच के माध्यम से अपनी समस्याएं हल करने के लिए आगे आ रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने राजस्व विभाग में कई सुधार किए हैं ताकि कार्य क्षमता बढ़े और जमीन से जुड़े पुराने मामलों का शीघ्र निपटारा हो सके। 30 अक्तूबर, 2023 से शुरू की गई ‘राजस्व लोक अदालत’ भूमि मालिकों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हुई है। अब उनका राजस्व मामले संबंधी निपटारा समय पर हो रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विभाग मिशन मोड में लंबित मामलों को निपटा रहा है ताकि उन लोगों को राहत मिले जो वर्षों से अपने भूमि विवादों के हल का इंतजार कर रहे थे। सरकार की प्रतिबद्धता है कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध सेवाएं उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध हो। इस पहल से लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत हुई है और उन्हें राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिला है।
 प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार राजस्व मामलों के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आमजन की समस्याओं को कम करना ही सरकार की  मुख्य प्रतिबद्धता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जेज़ों की खड्ड में फिर बही पानी मे हिमाचल प्रदेश की स्विफ्ट कार , युवाओं ने बड़ी मुश्किल से बचाया : कार में स्वार युवक बीटन , हरोली जिला ऊना के रहने वाले थे

गत महीने 11 अगस्त को हिमाचल के गांव देहलां से आई इन्नोवा के बहने से 11 लोगों की तेज बहाव में बहने से हो गई थी रोहित भदसाली। माहिलपुर / हरोली : , 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल और ममता मिल भी जाएं तो क्‍या जगदीप धनखड़ को कुर्सी से हटा पाएंगे? ….आर्टिकल 67B से समझ‍िए पूरा खेल

नई दिल्ली । जॉर्ज सोरोस के मुद्दे ने सोमवार को राज्यसभा में इतना जोर पकड़ा कि कांग्रेस को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। धनखड़ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना: भूमिहीन निराश्रित बच्चों को मिलेगी जमीन, आवास निर्माण के लिए तीन लाख के अनुदान का प्रावधान

धर्मशाला 09 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 27 वर्ष आयु से पहले हुए अनाथ बच्चों के भूमिहीन होने पर तीन विस्वा भूमि प्रदान करने का प्रावधान है इसके साथ ही आवास सुविधा के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस...
Translate »
error: Content is protected !!