पुलिस की मनाली के होटल में रेड : चिट्टे के साथ पंजाब, यूपी और कोलकाता के 5 युवक-युवतियां गिरफ्तार

by

एएम नाथ : कुल्लू । मनाली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माल रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 युवतियां भी शामिल हैं। जिनके कब्जे से 26.29 ग्राम चिट्टा  बरामद किया गया है।

मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मनाली के एक हाेटल के कमरा नंबर 114 में कुछ युवक-युवतियां चिट्टे की खरीद-फराेख्त कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया।

आरोपियों की पहचान रोहित वर्मा (23) पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी रामामंडी व जिला जालंधर (पंजाब), सीमा कौर (23) पुत्री जोरावत सिंह, निवासी नूरमहल व जिला जालंधर (पंजाब), मुकेश कुमार यादव (24) पुत्र चितेश्वर यादव, निवासी रेवती व जिला बलिया (उत्तर प्रदेश), सानीजूल उर्फ दादा (33) पुत्र वौददीन शेख, निवासी बर्दवान (कोलकाता) और नूरवानू खातून उर्फ पिंकी (24) पुत्री शौयर अली शेख, निवासी बर्दवान (कोलकाता) के रूप में की गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मनाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी तफ्तीश मुख्य आरक्षी नरेंद्र कुमार द्वारा अमल में लाई जा रही है।

डीएसपी केडी शर्मा :  पुलिस नशे के खिलाफ जीराे टाॅलरैंस की नीति पर काम कर रही है और इस तरह के काराेबार में शामिल किसी भी व्यक्ति काे बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP हाईकोर्ट में निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े का मामला “लटका” : डबल बैंच में दोनों जजों की राय अलग, अब तीसरा न्यायाधीश होगा निर्णायक

एएम नाथ। शिमला ;   हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफ़े का मामला लटक गया है। हाई कोर्ट ने मामले को लेकर 30 अप्रैल को बहस पुरी होने पर फैंसला सुरक्षित रखा था...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली थाना में तैनात ASI निर्मल पटियाल 3000 रुपये रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार

ऊना : हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ऊना जिले के हरोली थाना में तैनात एएसआई निर्मल पटियाल को 3000 रुपये की रिश्वत  लेते रंगे हाथों में सफलता...
article-image
पंजाब

कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को ‘वाई’ श्रेणी की केंद्र सरकार ने करवाई वीआईपी सुरक्षा मुहैया : 2 भाजपा में शामिल हो चुके

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने वीरवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश : वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए नया आदेश सामने आया है जिसमें साफ कहा गया है कि खाकी वर्दी पहनकर रील्‍स और वीडियो बनाना और उसे सोशल साइट्स पर न पोस्‍ट करें।...
Translate »
error: Content is protected !!