कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मशीनरी डीलरों का किया औचक निरीक्षण

by

ऊना, 24 मार्च: विकास खंड ऊना में आज कृषि मशीनरी से संबंधित उपकरण बेचने वाले डीलरों, सन शाईन आॅटोमोबाईल, ज्योति आॅटोमोबाईल, सीएम टेªडरस सहित अन्य एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ ऊना डाॅ संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उत्पाद पर न तो अधिकतम रिटेल मूल्य दर्शाया गया है और न ही कहीं कृषि मशीनरी औजारों पर मूल्य सूची अंकित की है।
उन्होंने कृषि विभाग द्वारा सूचिबद्ध किए गए डीलरों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा के लिए अपने उत्पादों पर शोरूम या बाहरी मूल्य सूची अंकित करें ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सके।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सूचीबद्ध डीलर अपने उत्पाद व दुकान पर मूल्य सूची अवश्य दर्शाए। ऐसा न करने पर सूचिबद्ध डीलरों को भविष्य में कृषि मशीनरी स्कीम से वंचित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर सहायक कृषि विकास अधिकारी वलदेव शर्मा, राजा राम शर्मा व सुनीता शर्मा उपस्थित रहे।
-0-
#HimachalPradesh #Una #Agriculture

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब पंचायतें बताएंगी लोगों को कोरोना महामारी में उनके दायित्व उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला की पंचायतों को जारी किए निर्देश

ऊना – जिला ऊना की सभा पंचायतें अब लोगों को कोरोना महामारी के इस दौर में उनके दायित्व के बारे में अवगत करवाएंगी। इस संबंध मे आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे सीसे स्कूल समलेऊ के मेधावी : विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रहना जरूरी – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ।  चंबा( बनीखेत ),6 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रहना भी बेहद जरूरी है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 साल पहले हुआ था गैंगरेप : गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया, गैंगरेप से जन्मे बेटे ने दोषियों को भेजवाया सलाखों के पीछे, मां को दिलाया न्याय

शाहजहांपुर में 30 साल पहले एक गैंगरेप हुआ था। इस गैंगरेप की पीड़िता ने 12 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया था। अब उसी गैंगरेप के बाद पैदा हुए बेटे ने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 आईएएस सहित 17 अधिकारियों के तबादले

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस, 1 आईएफएस और 8 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!