डीसी राहुल कुमार ने ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक का किया विमोचन : जिला बिलासपुर की सभी लाइब्रेरियों में सिविलस्टैप करेगा निःशुल्क अध्ययन सामग्री उपलब्ध

by
एएम नाथ।  बिलासपुर 25 नवंबर : जिला बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने सिविलस्टैप पब्लिकेशन एवं कोचिंग इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तथा हिमाचल एलाइड सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उपयोगी सामग्री पर आधारित है।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सिविलस्टैप के एमडी विनय जोशी और विशाल ठाकुर से बात
आग्रह किया कि जिला बिलासपुर की सभी लाइब्रेरियों में ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक सहित करंट अफेयर्स की मैगजींस हर महीने निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक अध्ययन सामग्री सुलभ हो सके।
उपायुक्त ने सिविलस्टैप के एमडी विनय जोशी और विशाल ठाकुर से जिला बिलासपुर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित करने का भी अनुरोध किया, जिसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को सिविल सर्विसेज, हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज तथा हिमाचल एलाइड सर्विसेज की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से युवाओं में प्रेरणा बढ़ेगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर दिशा मिलेगी।
विमोचन के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वयं ‘हिमाचल दर्शन’ पुस्तक एवं करंट अफेयर्स मैगजींस की सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने विषयवस्तु को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि यह अध्ययन सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्राइम की लव स्टोरी : गैंगस्टर दूल्हे और लेडी डॉन 250 से ज्यादा पुलिस ऑफिसर्स की देखरेख में की शादी

नई दिल्ली : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कोर्ट से झटका लगा है। गैंगस्टर काला जठेड़ी बुधवार को गृह प्रवेश नहीं कर पाएगा। बुधवार को गृह प्रवेश के लिए कोर्ट ने पैरोल दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज करने से कर दिया मना

शिमला : भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज करने से मना कर दिया है। श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी...
Translate »
error: Content is protected !!