2 DSP सस्पेंड ..तरनतारन उपचुनाव के केस मामले में : शिअद नेता की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध

by

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों की गाज जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों पर लगातार गिर रही है।

शिअद की ओर से इन मुकदमों के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं के खिलाफ संबंधित रिकार्ड में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी की ओर से तरनतारन जिले में तैनात डीएसपी (आइ) हरिंदर सिंह, डीएसपी (पीबीआइ) गुलजार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।

शिअद की प्रत्याशी रही सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा, शिअद आइटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष नछत्तर सिंह गिल, राष्ट्रीय सचिव गुरसेवक सिंह शेख, पार्षद शाम सिंह मुरादपुरा, सरपंच वरिंदर सिंह सोनू बराड़ (दोदे), अजमेर सिंह काका (छापा), बलविंदर सिंह बिंदा (भुच्चर) समेत 30 लोगों के खिलाफ कुल तीन एफआइआर दर्ज की गई थीं।

इनमें से 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन सभी को तरनतारन जिले से संबंधित अदालतों द्वारा जमानत दे दी गई। हालांकि नछत्तर सिंह गिल को अमृतसर के रंजीत एविन्यू से उठाने के मामले में शिअद के प्रवक्ता व कानूनी विंग के एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।

उक्त याचिका की सुनवाई दौरान माननीय अदालत ने नछत्तर सिंह गिल की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिए थे। अदालत में रिकार्ड पेश करने में लापरवाही का मामला भी उछला।

कुल मिलाकर तरनतारन में तैनात डीएसपी (आइ) हरिंदर सिंह, डीएसपी (पीबीआइ) गुलजार सिंह को डीजीपी के आदेश पर सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो याचिका में आरोप लगाया गया है कि नछत्तर सिंह गिल को गिरफ्तार करके सीआइए स्टाफ में लाया गया।

जहां कथित तौर पर उनकी मारपीट भी की गई। शिअद की ओर से दायर याचिका की अगलेरी सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। उक्त मामले में फिरोजपुर रेंज के डीआइजी, तरनतारन के डीएसपी के अलावा सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी, सीआइए स्टाफ प्रभारी प्रभजीत सिंह गिल को भी तलब किया गया है।

एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने दैनिक जागरण को बताया कि शिअद नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी एफआइआर दर्ज करने के मामले पर वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

तरनतारन उपचुनाव दौरान खाकी की शामत आई रही। शिअद की शिकायत पर यहां तैनात डीएसपी (आइ) सुखबीर सिंह संधू, सब डिविजन तरनतारन जगजीत सिंह चहिल को 29 अक्तूबर को जिले से बाहर बदला गया।

मुख्य चुनाव आयोग की ओर से उक्त अधिकारियों को जिले से बाहर बदलने के बाद डीएसपी (आइ) का चार्ज हरिंदर सिंह को सौंपा गया। आठ नवंबर को चुनाव आयोग द्वारा शिअद की शिकायत पर तरनतारन में तैनात महिला एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को निलंबित किया गया। अब डीएसपी गुलजार सिंह व हरिंदर सिंह पर निलंबिता की गाज गिरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Teej festival was celebrated with

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 30 : Lamrin Tech Skill University came alive with colors, culture, and celebration during the grand Teej Festival organized on campus. The event was a vibrant reflection of Indian tradition, celebrating womanhood,...
article-image
पंजाब

सभी देशवासी आगे बढ़कर गौ माता – नंदी महाराज की सेवा करें : डीआईजी राकेश कुमार कौशल

अमृतसर /दलजीत अजनोहा गौ माता – नंदी महाराज जी के शुभ आशीर्वाद से आज गौसवेकों की एक विशेष मुलाकात सनातन धर्म सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

खैहरा की जमानत का मामला : दो साल बाद रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार…उठे कड़े सवाल

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा दायर जमानत रद्द करने की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए अहम सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने स्पष्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को रेलवे बजट में ₹5,673 करोड़ का आवंटन : हिमाचल प्रदेश को रेलवे बजट में ₹2,911 करोड़, ₹17,700 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर

पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास को नई गति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल बैठक में राज्यवार आवंटन और परियोजनाओं की जानकारी साझा की हरियाणा को रेलवे बजट में ₹3,566 करोड़,...
Translate »
error: Content is protected !!