पति को फोन कर कहा… मैं मरने जा रही हूं आप अकेले रह लेना; सुबह खेत में मिली लाश!

by

हमीरपुर : सासन गांव में महिला से हुई क्रूरता के बाद अब एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमीरपुर पुलिस थाना के तहत स्वाहल पंचायत के सेर गांव में मंगलवार सुबह 63 वर्षीय महिला का घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालात में शव मिला है।

शकुंतला देवी पत्नी सीताराम बीते दिन शाम करीब 4 बजे अपने घर से हमीरपुर आई थी। इसके बाद लगभग 7 बजे उसने अपने पति को फोन कर यह कहते हुए चौंका दिया कि मैं मरने जा रही हूं, आप अकेले रह लेना। पति ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो फोन कट गया। इसके बाद महिला घर नहीं पहुंची। सुबह जब पति नींद से उठा और खेतों की तरफ गया तो उसने पत्नी का शव वहां पड़ा पाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा : प्रधान
पंचायत स्वाहल के प्रधान प्रीतम धीमान ने बताया कि यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शकुंतला देवी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया, जिससे उनकी मृत्यु हुई। प्रधान के अनुसार, पति ने भी फोन कॉल में पत्नी द्वारा आत्महत्या की चेतावनी दिए जाने की बात की पुष्टि की है।

महिला ने निगला है जहरीला पदार्थ : एएसपी
एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सेर-स्वाहल क्षेत्र में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त कर ली गई है।

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
उन्होंने कहा कि मृतिका ने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया, इसके कारणों की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल्स, परिजनों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दवाई विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला इकाइयों का होगा गठन- सुनील डांग 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन दोआबा के संयुक्त सचिव जोन और जिला केमिस्ट एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष सुनील डांग की ओर से...
article-image
पंजाब

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री पर्यटकों से भी मिले और उनसे की बातचीत : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं शिमला के रिज पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रीष्मोत्सव की स्मारिका का विमोचन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ : कुल्लू से हेलीकॉप्टर की उड़ान प्रातः 9.00 बजे संचालित होगी, 9.10 पर मंडी, 9.45 पर पहुंचेगी चंडीगढ़

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ से मंडी-चंडीगढ़ तथा कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच रोज़ाना चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। भारत सरकार की क्षेत्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!