फगवाड़ा में आवारा कुत्तों की समस्या का मामला आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी तय करे सरकार : खन्ना

by

मामला उठा प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष, खन्ना ने पूरे पंजाब में इस समस्या का हल करने की उठायी मांग
होशियारपुर, 28 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में लगातारआवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या का कारण पंजाब सरकार और पशुपालन विभाग की अनदेखी है। खन्ना ने इस मुद्दे पर फगवाड़ा में आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या के चलते निवासियों को पेश आ रही समस्या के विषय पर प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए इस मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है। खन्ना ने कहा कि पशुपालन विभाग की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या को रोकने के लिए कुत्तों की नसबंदी और उनकी वैक्सीनेशन जैसे मानवीय कदम उठाते हुए इनकी संख्या को कंट्रोल करने के प्रयास करे परन्तु सरकार और विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है। खन्ना ने आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि पंजाब सरकार को यह निर्देश दिए जाएं कि फगवाड़ा के साथ साथ पूरे पंजाब में आवारा कुत्तों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी तय की जाये ताकि फगवाड़ा सहित पुरे पंजाब में इस समस्या का हल हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईपीएस संदीप गर्ग, अखिल चौधरी और मीणा का नाम का पैनल पंजाब सरकार ने गवर्नर को भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गवर्नर बीएल पुरोहित द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी के लिए मांगा गया पैनल भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लाचोवाल टोल प्लाजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का दसवीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर ।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया दसवीं के परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल धाम का परिणाम शानदार रहा इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम का लिया बदला : हमें सैना पर गर्व , पकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के हर कदम के हम साथ : हरपुरा , बोपाराय

गढ़शंकर :  भारतीय सैना द्वारा गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पहलगाम में 26 निर्दोष टूरिस्टों की हत्या को घिनौनी घटना का बदला लेने पर सैना की कार्रवाई को सही करार...
पंजाब

युवती मोबाइल लेती थी झपट : युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात करने वालों के मोबाइल झपट लेती थी

चंडीगढ़ : पुलिस ने दो युवती युवक झपटमारों को गिरफ्तार किया है, जो युवक के साथ मिलकर वारदात करती थी। युवक बाइक चलाता था और पीछे बैठी युवती पैदल चलते हुए फोन पर बात...
Translate »
error: Content is protected !!