विधानसभा, लोकसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला भटियात के छात्र- छात्राओं ने सत्र से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। विद्यार्थियों ने कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात के दौरान आज होने वाली कार्यवाही, संसदीय प्रणाली व विधान सभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि विधान सभा, लोक सभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हैं जहाँ देश का कानून बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के युवा जिस तरह से संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे हैं यह लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।


पठानिया ने कहा कि आज सत्र का तीसरा दिन है और दर्शक दीर्घा हमेशा भरी रहती है जो आश्वस्त करता है कि लोगों में संसदीय प्रणाली के प्रति अगाध विश्वास है। पठानिया ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है। पठानिया ने कहा कि हमारे देश का संविधान सर्वोच्च है जो हमें जहाँ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करवाता है वहीं हमें हमारे कर्तव्यों के बारे में सचेत करता है।
पठानिया ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि मतदान के जरिए विधान सभा के लिए हम जिन्हें चुनते हैं वह ही यहाँ सदन में बैठ सकते हैं। उन्हें ही महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का अधिकार है तथा जिनकी संख्या ज्यादा होती है उनकी सरकार बनती है तथा जिनकी कम होती है वह विपक्ष में बैठते हैं। पठानिया ने कहा कि जिनकी सरकार होती है उन्हीं का मुख्यमंत्री होता है तथा मंत्रिपरिषद का गठन भी उन्हीं में से होता है। इसके अतिरिक्त केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पत्रकारिता विभाग के छात्र छात्राओं ने भी माननीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद सदन की कार्यवाही को देखा। इस अवसर पर उनके साथ उप-मुख्य सचेतक हि.प्र. सरकार केवल सिंह पठानिया, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा, विवेक शर्मा(विक्कू) तथा हि.प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
हिमाचल प्रदेश

ADC के सरकारी आवास में लगी आग : लाखों का सामान जलकर राख

रोहित जसवाल । ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) महेंद्र पाल गुर्जर के सरकारी आवास में आग लग गई। हादसे में ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)...
Translate »
error: Content is protected !!