खालसा कालेज में ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया

by

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में भाषाएं विभाग के तत्वावधान में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया।
इस मौके पर भाषाएं विभाग के प्रभारी प्रोफैसर जसपाल सिंह ने कविता के इतिहास पर रोशनी डालते हुए इस दिवस की विशेषता के प्रति विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कविता लेखन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेशक आज का युग वार्तिक का युग है परंतु कविता मर नहीं सकती।
प्रोफैसर रितु सिंह ने अंग्रेजी कविता के इतिहास के बारे में जानकारी पेश की। इस मौके पर पंजाबी, अंग्रेजी तथा हिंदी भाषाएओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा ‘जंग या अमन’ विषय पर कविता लेखन का मुकाबला करवाया गया।
पंजाबी विषय के मुकाबले में आकाशदीप सिंह बीए पहला ने प्रथम स्थान, सपना देवी बीए भाग दूसरा ने दूसरा स्थान तथा गीता कुमारी बीए भाग पहला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी तथा हिंदी विषयों के मुकाबले में अर्श सिंह मान बीएससी भाग दूसरा ने पहला स्थान, किरणदीप कौर बीएससी बीएड भाग पहला ने दूसरा स्थान तथा रितिका बीकाम भाग पहला एवं जसलीन सैनी बीकाम भाग पहला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया।
इस मौके पर विशेष अतिथि महेन्द्रपाल सेवानिवृत लैक्चरर काम्र्स उपस्थित हुए। कालेज के पूर्व विद्यार्थी निर्मल सिंह भट्ठल ने जज की भूमिका निभाते हुए कालेज की यादों को सांझा किया। इस मौके पर भाषाएं विभाग एवं अन्य विभागों के स्टाफ मैंबर्स उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन..
कविता लेखन का मुकाबले विजेताओं को सम्मानित करते हुए स्टाफ मैंबर्स।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईएएस गंधर्व राठौर की कहानी अपने आपमें प्रेरणादायक

हिमाचल के अफसर से लव मैरिज, पिंक सिटी से नाता कभी ममता सरकार उनको रिलीव न करने के खिलाफ गई थी हाईकोर्ट एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
पंजाब

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बोड़ा में समागम 

गढ़शंकर,  22 जनवरी: आज गांव  बोड़ा के मां काली मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुजारी कुलदीप शर्मा एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में ‘आप’ को मजबूती, कई परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पार्टी में शामिल होने वालों का किया स्वागत

गढ़शंकर :  विधानसभा हलका गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में आम आदमी पार्टी को उस समय मजबूती मिली, जब कई परिवार पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी के...
Translate »
error: Content is protected !!