पंजाब कांग्रेस में घमासान : अध्यक्ष बदलने की चर्चा, चन्नी ने ठोकी दावेदारी

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में तरनतारन उपचुनाव की करारी हार के बाद सियासी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी की जमानत जब्त होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है।

संगठन के भीतर चर्चा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में वड़िंग को पद से हटाया जा सकता है। इस संभावना ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता अचानक बढ़ा दी है, जिनमें सबसे आगे पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी हैं। सूत्रों के अनुसार, बदलाव की भनक लगते ही चन्नी ने संगठन की कमान संभालने के संकेत देने शुरू कर दिए हैं।


चन्नी ने कर डाला शक्ति प्रदर्शन

हाल ही चन्नी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर उन्होंने विभिन्न कांग्रेसी नेताओं को अपने घर बुलाकर शक्ति-प्रदर्शन किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने ‘यूनाइटेड कांग्रेस’ नाम से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसमें वे पार्टी के कई बड़े नेताओं से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। चन्नी की यह सक्रियता पार्टी के भीतर नए समीकरणों को जन्म दे रही है। चन्नी की इस पहल को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में पकड़ मजबूत करना चाहते हैं। 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सीएम फेस की दौड़ में हुए तीखे मुकाबले के बाद चन्नी इस बार कोई मौका नहीं चूकना चाहते। तब राहुल गांधी को पार्टी में राय लेने के लिए ‘सीक्रेट पोल’ तक कराना पड़ा था।

वड़िंग पर क्यों गिरेगी गाज
दूसरी ओर, वड़िंग को हटाने की चर्चा की सबसे बड़ी वजह तरनतारन उपचुनाव माना जा रहा है। 2027 में AAP को मात देने का दावा करने वाली कांग्रेस इस उपचुनाव में चौथे स्थान पर रही और अपनी जमानत तक नहीं बचा सकी। पार्टी के भीतर कई नेता इस हार के लिए वड़िंग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वड़िंग द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बूटा सिंह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और सिख बच्चों के केश से छेड़छाड़ को लेकर उठे विवाद ने भी कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस नेतृत्व अब हार के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ 2027 के लिए नई रणनीति बनाने में जुटा है। ऐसे में सभी की निगाहें पार्टी हाईकमान की ओर टिकी हुई हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान और सतवीर ने कनाडाई सांसद अमनदीप कौर सोढी से व्यापार और इमिग्रेशन संबंधी मुद्दों पर की बातचीत

बैठक के दौरान भारत-कनाडा व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और इमिग्रेशन संबंधी चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा: दीवान लुधियाना, 25 अगस्त: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कनाडा की प्रमुख हस्तियों के एक...
article-image
पंजाब

ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए दी 50 लाख की बड़ी सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए ए.बी. शुगर मिल रंधावा ने मिशन चढ़दी कला के लिए बड़ा योगदान दिया है। मिल के सी.एम.डी. डॉ. राजिंदर सिंह (राजू) चड्ढा और एम.डी. स. असीस सिंह चड्ढा...
article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म : कपड़े फाड़ चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार, पीड़िताओं ने की तीन आरोपियों की पहचान

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक गांव के पास सड़क पर पैदल अपने गांव जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के बीए बीएड व बीएसी बी एड के परीक्षा परिणाम शानदार : प्रिया, नवदीप कौर , सुनेहा व अंकित राणा रहे प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स बीएबीएड व बीएससी बीएड परीक्षाओं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। कालेज के कार्यवाहक प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर...
Translate »
error: Content is protected !!