एच.पी. शिवा परियोजना बागवानी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी : जगत सिंह नेगी

by

एच.पी. शिवा परियोजना की प्रगति पर धर्मशाला में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में गत दिवस माननीय बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एच.पी. शिवा परियोजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सचिव बागवानी, निदेशक बागवानी, इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग, परियोजना निदेशक, संयुक्त निदेशक, मुख्य अभियंता तथा उद्यान एवं जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
परियोजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा
बैठक में बागवानी मंत्री द्वारा सिंचाई योजनाओं, ड्रिप इरिगेशन, फील्ड प्रिपरेशन और सोलर फेंसिंग के सभी कार्यों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।
बागवानी मंत्री ने कहा कि एच.पी. शिवा परियोजना प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी। हमारा लक्ष्य किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर उनकी उत्पादन क्षमता को कई गुना बढ़ाना है। किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि
परियोजना से जुड़े सभी विभाग और ठेकेदार पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि फील्ड में काम कर रही टीमें नियमित मॉनिटरिंग करें, किसानों से संवाद बढ़ाएं और सुनिश्चित करें कि परियोजना से मिलने वाले लाभ सीधे कृषकों तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि
राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र के आधुनिकीकरण को तेज़ गति से आगे बढ़ा रही है। एच.पी. शिवा परियोजना इसके केंद्र में है, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो।
उन्होंने कहा कि परियोजना के अंतर्गत 142 सिंचाई योजनाएँ चल रही हैं, जिनमें से 123 योजनाओं को दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बागवानी मंत्री ने निर्देश दिए कि सोलर फेंसिंग, ड्रिप इरिगेशन एवं फील्ड प्रिपरेशन के लंबित कार्यों को भी 31 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। यदि कोई भी ठेकेदार निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा पेनल्टी क्लॉज लागू किया जाए।
परियोजना निदेशक डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने जानकारी दी कि एच.पी. शिवा परियोजना के अंतर्गत कुल 6000 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य है।
वर्तमान में 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य प्रगति पर है। वर्तमान चरण में लगभग 3200 हेक्टेयर क्षेत्र को 31 दिसंबर 2025 से पहले कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में के. पॉल रासु सचिव, विनय सिंह निदेशक उद्यान विभाग,
अंजू शर्मा इंजीनियर-इन-चीफ जल शक्ति विभाग,
डॉ. देवेंद्र ठाकुर परियोजना निदेशक एच.पी. शिवा, दीपक गर्ग मुख्य अभियंता जल शक्ति, विशाल जसवाल उप परियोजना निदेशक एच.पी. शिवा सहित प्रदेश के 7 जिलों से उद्यान एवं जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला संपन्न : हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद समापन समारोह में राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार रहे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल। बंगाणा (ऊना), 26 जून. जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 से 26 जून तक आयोजित मेले में ऊना सहित विभिन्न जिलों तथा पड़ोसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त

आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला ऊना, 11 जुलाई – हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर...
Translate »
error: Content is protected !!