राशन पहुंचेगा आपके घर : अफसर फोन क पूछेंगे जव आप घर होंगे उस समय घर आएगा राशन : मुख्यमंत्री भगवंत मान का एलान

by

चंडीगढ़ ।     पंजाब की आप सरकार ने एक और  बड़ा फैसला करते हुए एलान कर दिया कि राज्य में अब लोगों को राशन लेने के लिए डिपो जाने की जरुरत नहीं होगी,  पंजाब सरकार उनके घर खुद राशन पहुंचाएगी । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह  घोषणा की करते हुए कहा कि इस योजना से लोगों को मजदूरी छोड़ कर या घंटों इंतजार कर राशन डिपो पर जाकर धक्के नहीं खाने की जरूरत नही रहेगी। उन्हीनो ने कहा कि  डिजिटल तौर पर सब चीजें घर पहुंच रहीं तो राशन क्यों नहीं पहुंचे । मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को अपने हिस्से का राशन लेने के लिए लंबी लाइनों पर खड़े होना पड़ता है। गरीब व्यक्ति को राशन के लिए दिहाड़ी तक कई बार छोड कर राशन लाने जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है। मैं काफी बुजुर्ग माताओं को भी जानता हूं, जो दो दो   किलोमीटर दूर डिपो जाकर राशन लेकर आती  हैं। फिर अनाज की सफाई करती हैं। कई बार खाने लायक न होने पर भी उन्हें  खाड़ा पड़ता है। अब इससे  छुटकारा मिलेगा।
अफसर फोन कर खुद  पूछेंगे कि आप घर पर कभ होंगे उस समय आपके घर आएगा राशन ;
मुख्यमंत्री ने कहा के हमने फैसला किया है कि हम आपके घर तक राशन डोर स्टेप डिलीवरी तहत सप्पलाई होगी। साफ बोरियों में आटा, गेहूं और दाल आप पहुंचाएंगे। लोगों को दिहाड़ी छोडऩे या लाइन में लगने की जरुरत नहीं होगी। अफसर खुद फोन कर पूछेंगे कि आप कितने बजे घर पर होंगे। उसी वक्त आकर आपको राशन देकर जाएंगे। यह व्यवस्था वैकल्पिक होगी। अगर डिपो निकट है तो आप वहां से भी अपने हिस्से का राशन ला सकते हैं। अगर कहीं राशन में खराबी हो तो हमें बताएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कहा 35 लाख दूंगी – गोरे-काले से मतलब नहीं तगड़ा हो, ‘प्रेग्नेंट बनाओ’ : ठगी का नया तरीका

मेवात. राजस्थान के मेवात में एक तरफ साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन एंटी वायरस जारी है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया. अब...
article-image
पंजाब

विदेश से लौटी दुल्हन : पति ने टोका तो आशिक संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

फरीदकोट :  फरीदकोट जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कनाडा से लौटी एक नवविवाहिता को अपने ही पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक का नाम...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने विधानसभा में हलके मेंरिक्त पदों का मामला जोरदार ढंग से उठाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक चौ. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने चल रहे पंजाब विधान सभा के इजलास दौरान हलके में विभिन्न रिक्त पदों विशेष रूप से पंचायत सचिवों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर दर्दनाक तरीके से बेटे ने कर दी हत्या : फिर बिस्किट खाते हुए थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया

नागौर (  राजस्थान) :   नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। पादूकलां में एक बेटे ने रात के अंधेरे में अपने माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर...
Translate »
error: Content is protected !!