मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

by

शिमला।   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) को अगले छः माह यानि सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। यह इस योजना का छठा चरण होगा।

इस योजना का पांचवा चरण मार्च, 2022 में समाप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल, 2022 से पीएम-जीकेएवाई के रूप में देश में दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार ने लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये व्यय किए हैं और अगले छः महीनों यानि सितम्बर, 2022 तक 80,000 करोड़ रुपये व्यय किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम-जीकेएवाई के अंतर्गत होने वाला कुल व्यय लगभग 3.40 लाख करोड़ होगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित इस योजना के अंतर्गत भारत में लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेशवासी भी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम-जीकेएवाई के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्यान्न के सामान्य कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति प्रति माह अतिरिक्त पांच किलोग्राम निःशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा, अर्थात हर गरीब परिवार को सामान्य राशन से लगभग दोगुना राशन मिलेगा।

.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध समझौता हिमाचल के लिए निर्णायक एवं ऐतिहासिक : पठानिया

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को सालाना 1200 करोड़ आय की उम्मीद : पठानिया वित्तीय अधिकारों और संसाधनों की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पठानिया एएम नाथ। चंबा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो मामले में 6 साल की देरी से दाखिल की चार्जशीट : कोर्ट ने जांच अधिकारी को लगाई फटकार

नई दिल्ली।  दिल्ली की एक अदालत ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में छह साल की देरी के बाद चार्जशीट दाखिल करने पर जांच अधिकारी (IO) को फटकार लगाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेड़ स्कूल को मिली नई नेतृत्व टीम : सर्वसम्मति से नंद लाल बने एसएमसी अध्यक्ष

बीबीएन, 30 जून (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देने के उद्देश्य से सोमवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी...
Translate »
error: Content is protected !!