बैजनाथ में अच्छा प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था देना उद्देश्य : किशोरी लाल

by
53 लाख वन निरीक्षण कुटीर लोगों को समर्पित
बैजनाथ, 10 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के खड़ानाल पंचायत के मलघोटा में लगभग 53 लाख रुपए की लागत से बने वन निरक्षण कुटीर का लोकार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रांगण में आंवले का पौधा भी रोपित किया।
खड़ा नाल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ हलके के लोगों की सेवा और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए ही राजनीति में हैं। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में अच्छा प्रशासन एवं पारदर्शी व्यवस्था को स्थापित कर, सभी के सहयोग से बैजनाथ को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
सीपीएस ने कहा कि उतराला होली सड़क मार्ग के लिए डीपीआर भतडेलू से आगे दो चरणों में बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से कांगड़ा और चंबा की दूरी कम होगी, इस सड़क के बनने से ऊपरी क्षेत्रों लाभ होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने से लोगों को रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को 58 लाख रूपये की लागत से बनने बाली योजना के शेष को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय जनता को पानी किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने जड्डूल कूहल को पक्का करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खड़ानाल सड़क पर गिरे डंगो का कार्य लोक निर्माण विभाग को जल्द पूरा करने निर्देश दिए।
इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, प्रदेश कांग्रेस सचिव वीरेंद्र मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, डीएफओ पालमपुर नितिन पाटिल ,एसीएफ पालमपुर ओ0पी0 चंदेल ,आरो बैजनाथ आदित्य सिंह ,एसडीओ जल शक्ति शरती शर्मा , प्रधान खड़ानाल रोहित जम्बाल, कृष्ण शर्मा, राजकुमार कोड़ा ,कुलदीप सोनी ,महिंद्र डोहरी ,ओम प्रकाश धीमान, तुलसीराम, बलबीर राणा, लक्ष्मी देवी, विमला देवी ,देशराज बाली, मदन ठाकुर ,शलभ अवस्थी,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एएम नाथ द्वारा विशेष तस्वीरें विधान सभा सचिवालय तपोवन से  सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों के लिए 

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया जी ने 14 वी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का संचालन किया। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
Translate »
error: Content is protected !!