कुल्लू के होटल में नशे की बड़ी डील करने पहुंचे पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार

by

कुल्लू :   पुलिस ने चिट्टे के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत कुल्लू पुलिस ने होटल में ठहरे दो नशा तस्करों को पकड़ा है। कुल्लू पुलिस की टीम ने सरवरी में एक होटल में दबिश दी और मौके पर पंजाब के दो लोगों से 7.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपियों की पहचान रवि कुमार निवासी हाउस नंबर 9415/2, वार्ड नंबर 5, स्ट्रीट नंबर 6, गुरु गोबिंद स्कूल के पास चंद्र लोक कॉलोनी, बस्ती जोधेवाल, लुधियाणा पंजाब, प्रीतम सिंह निवासी हाउस नंबर 1275, स्ट्रीट नंबर 5, चंदरलोक कॉलोनी, रोहन रोड बस्ती जोधेवाल, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू के सरवरी में चिट्टे की डील हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुनियोजित तरीके से होटल बालाजी सरवरी में औचक दबिश दी। इस दौरान वहां पर पंजाब के दो लोग ठहरे हुए थे। दोनों की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 7.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। रवि कुमार कुल्लू के बंदरोल में किराये के कमरे में रह रहा है। यहां पर रहकर यह चिट्टे की सप्लाई का कार्य कर रहा था। इसने चिट्टा तस्करी का पूरा नेटवर्क बना रखा था।

इससे पूर्व भी 24 नवंबर को कुल्लू पुलिस की टीम ने पंजाब के रहने वाले पति-पत्नी सहित तीन को 20.32 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले 23 नवंबर को भी मनाली पुलिस की टीम ने एक निजी होटल से पांच लोगों को 26.29 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने की है। उन्होंने बताया कि चिट्टा तस्करी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन : मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के दिए निर्देश

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 24 अक्टूबर :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजावर-बाथड़ी सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के चलते यातायात अस्थायी रूप से बंद, ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवम्बर। पंजावर-बाथड़ी मार्ग पर (आरडी 32/350) स्थित आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 नवम्बर, 2025 से आगामी आदेशों तक...
article-image
पंजाब

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

चंडीगढ़: पंजाब भर में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हजारों निवासियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसले के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने प्रदेश भर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को दिया नोटिस : संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब

शिमला : राज्य सरकार के छह मुख्य संसदीय सचिवों को नोटिस कर हाईकोर्ट ने सरकार और संसदीय सचिवों से तीन हफ्तों में जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की...
Translate »
error: Content is protected !!