भाजपा नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी अहम सलाह …कहा- सरकार बनानी है तो अकाली दल से गठबंधन ज़रूरी

by

चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को एक अहम राजनीतिक सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में भाजपा की जीत शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन से ही मुमकिन है।

उन्होंने यह बयान एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के बाद अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया है। अपने बयान में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा को अभी पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक ढांचे की गहरी समझ नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर आपको 2027 का चुनाव जीतना है, तो आपको अपने कैडर को मज़बूत करना होगा, लेकिन इसके लिए दो या तीन चुनाव लगेंगे। अकाली दल के साथ गठबंधन ही जीतने का एकमात्र तरीका है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब में भाजपा के सत्ता में आने का एकमात्र तरीका शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, हमें अकाली दल के साथ जाना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हार्ट अटैक : तिरंगे के सामने दम तोड़ा स्काउट कमिश्नर ने

चंडीगढ़ : स्काउट कमिश्नर मास्टर हरजीत सिंह अचिंत 40 साल से जिस तिरंगे की सेवा करते रहे, उसी के सामने उनके प्राण पखेरू हो गए। आनंदपुर साहिब में कराए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान...
article-image
पंजाब

गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़ लोगों का अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता दीक्षा सुधु द्वारा जारी प्रेस नोट में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार के 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैकिंग के आदेशों की अवमानना पर चार गाइड्स पर मामला दर्ज – एक दल को ट्रैकिंग के लिए ले जा रहे थे त्रियुंड साइट

ऊपरी क्षेत्रों की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को किया है प्रतिबंधित एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग को लेकर जारी आदेशों की अवहेलना करने पर चार ट्रैकिंग गाइड्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा होशियारपुर, 15 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!