भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी : जयराम ठाकुर

by

लोकतंत्र में बिल्कुल यकीन नहीं करती सरकार तानाशाही पर उतारू है सरकार

व्यवस्था पतन के 3 साल, बदलो बदलो भ्रष्ट सरकार

एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा के अपोजिशन लाउंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की नाकामी को जनता के बीच लाने से लिए भारतीय जनता पार्टी ने 4 दिसंबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही हैं। प्रशासन द्वारा जोरावर स्टेडियम में रैली करने की अनुमति दी गई थी। हमने निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था। लेकिन अब प्रशासन रैली ग्राउंड बदलना चाह रहा है। यह किसी भी सूरत में हमें स्वीकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी। इस रैली से सरकार को उखाड़ फेंकने की शुरुआत होगी। सरकार की हर एक नाकामी पर प्रदेशवासियों के जरिए सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उनकी हर गारंटियों का, हर जन विरोधी निर्णय का जवाब मांगा जाएगा। सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में बने हुए माहौल से सरकार में डर का माहौल है। इसी वजह से सरकार भारतीय जनता पार्टी की रैली को रोकना चाहती है। जहां भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में भीड़ जुटती है। सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए हमारे ग्राउंड की अनुमति रद्द करने या फिर इसी तरह के हथकंडे अपनाती है। इस बार हम सरकार को स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनकी कोई भी साजिश कामयाब नहीं होगी। रैली पूर्व निर्धारित जोरावर स्टेडियम में ही होगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार किसी भी तरह से लोकतंत्र को मानती नहीं है और संविधान में विश्वास नहीं रखती है। 2 दिन पहले जब पेंशनर्स द्वारा रैली के लिए अनुमति मांगी गई थी तब भी सरकार ने उन्हें जोरावर स्टेडियम में रैली की अनुमति नहीं दी। जिसकी वजह से स्थितियां असहज हुई। पेंशनर को सरकार न तो उनका हक दे रही है और न ही उनकी बात सुन रही है। ऐसे में सवाल यह है कि वे लोग कहां जाएंगे? किससे अपनी शिकायतें करेंगे? जिस उम्र में उन्हें चैन से अपने परिवार के साथ होना चाहिए वह लोग धर्मशाला के ग्राउंड में धक्के खा रहे हैं और सरकार उनकी बातें सुनने की बजाय रास्ता बदलकर अलग रास्ते से निकल जा रही है। मैं उनसे मिला। उनकी बातें सुनी। उसी दिन हमने विधानसभा में उनके हक के लिए आवाज भी उठाई थी। आगे भी हम उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। सिर्फ पेंशनर्स प्रदेश का हर वर्ग सरकार से नाराज है। सरकार के खिलाफ लोगों में निराशा है। हर बार के सड़कों पर आने को तत्पर है। इसीलिए सरकार कोई ना कोई बहाना बनाकर धरना करने पर रोक लगाना चाहती है, रैली स्थलों की परमिशन बदलने के लिए प्रशासन के माध्यम से दबाव बना रही है। अब सरकार के पास समय नहीं है। तेजी से सरकार पतन की राह पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी “व्यवस्था पतन के 3 साल, बदलो–बदलो भ्रष्ट सरकार” के नारे के साथ सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने के मिशन की शुरुआत करेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत बिहार से भी बदतर होगी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा विधायक विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, सुधीर शर्मा, पवन काजल, आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
————————–
कबड्डी वर्ल्ड कप चैंपियन बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ नौकरी दे सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारत चैंपियन बना है। इस टीम में हिमाचल प्रदेश की पांच बेटियां शामिल थी। महिला कबड्डी टीम की कप्तान भी हिमाचल प्रदेश की बेटी थी। इन सभी का इस जीत में अतुलनीय योगदान है। हमारे लिए इस जीत के मायने और भी बड़े हैं क्योंकि इस जीत में हमारी बेटियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। लेकिन इतनी बड़ी जीत में योगदान देने वाली बेटियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रकार की कोई आर्थिक सहायता नहीं की। नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की कि हिमाचल की वर्ल्ड चैंपियन बेटियों को आर्थिक सहायता के साथ नौकरी भी देने की व्यवस्था की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

5 गिरफ्तार : नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां मंगवा कर सप्लाई करने वाले

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने दूसरे राज्यों से नशीली गोलियाँ मंगवा कर सप्लाई करने वाले 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पकडे गए आरोपियों...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग पंजाब स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा: डॉ. स्वाति

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने स्ट्रोक के पायलट प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर जिले का सीएमसी लुधियाना के साथ टाई अप किया है। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन का कट्टर विरोधी जीत गया ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव : लाई चिंग-ते चुने गए ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव

तइपे :  सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के...
पंजाब

डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यहो ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन से की भेंट

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : दिव्यांगों की भलाई के लिए काम कर रही डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आज डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन से मुलाकात की। संगठन द्वारा किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!