संत बाबा निदान सिंह जी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय फिटनेस एंड स्पोट्स इवेट करवाया

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  युवा खेल भलाई बोर्ड की ओर से संत बाबा निदान सिंह जी पब्लिक स्कूल करतारपुर में दो दिवसीय फिटनेस एंड स्पोट्स इंवेट का आयोजन किया गया। इस फिटनेस एंड स्पोटस इंवेट में कराटे, स्पीड बॉल, टेपबाल क्रिकेट, वालीबाल, चक बॉल आदि खेलों की सिखलाई अलग अलग कोचों ने खिलाड़ियों को पूरी लग्न और मेहनत से दी। इस इंवेट पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. चरण सिंह, प्रिंसीपल कनवलजीत कौर, मैंबर स.सतनाम सिंह ,युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया भी शामिल हुए। स्कूल के बच्चों ने अलग अलग खेल में हिस्सा लिया और खेल की छोटी छोटी बारीकियों को अच्छे ढंग से सीखा। स्कूल के चेयरमैन डॉ. चरण सिंह,प्रिंसीपल कनवलजीत कौर, मैंबर सतनाम सिंह, स्कूल के स्पोट्स अध्यापक सुखदीप सिंह बाजवा और सभी स्टाफ मैबरों ने आए हुए कोचों और अतिथियों को सम्मनित चिन्ह भेंट किए और धन्यवाद किया। स्कूल के प्रिंसीपल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखनी चाहिए और खेलों में आगे आना चाहिए। युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया और टीम के सभी सदस्यों ने स्कूल के चेयरमैन, प्रिंसिपल और सतनाम सिंह को सम्मानित किया और इंवेट में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भेंट किए। राजीव वालिया ने इंवेट में भाग लेने वाले बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में ऐसे खेलों के साथ जुड़े ऐसे इंवेट करवाते रहे गए और अधिक से अधिक बच्चों को खेलों में शामिल करते रहे गए । उन्होंने स्कूल के चेयरमैन डॉ चरण सिंह, प्रिंसीपल कनवलजीत कौर और मैंबर सतनाम सिंह का तहि दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर पुनीत वर्मा, गगनदीप कौर,कोच प्रदीप बजाज, कोच जंसविंदर कुमार, कोच इंद्रजीत सिंह, कोच गौरव शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर उषा रानी को थाना सिटी फगवाड़ा का प्रभारी किया नियुक्त

फगवाड़ा /होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला कपूरथला के सब डिवीजन फगवाड़ा शहर के थाना सिटी में इंस्पेक्टर उषा रानी को प्रभारी नियुक्त किया गया, इंस्पेक्टर उषा रानी होशियारपुर के थाना मेंहटीयाना और सिटी होशियारपुर में...
article-image
पंजाब

2 लाख रुपये का पशुधन चोरी करने के आरोप में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 20 फरवरी : माहिलपुर पुलिस ने प्रिंस कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी गज्जर की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उनकी दो लाख रुपये का 4 फरवरी को पशुधन चोरी करने के मामले में...
article-image
पंजाब

युवा वर्ग व आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ना हमारा फर्ज: रमेश अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अरोड़ा महासभा होशियारपुर की तरफ से महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रधान रमेश अरोड़ा की अध्यक्षता में धण्टा घर के समीप लंगर लगाया गया व शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर...
Translate »
error: Content is protected !!