मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में समृद्धि भवन का लोकार्पण किया : प्रदेश सरकार जन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में 24.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्मित होने से क्षेत्र के लोगों को आधुनिक व सुविधाजनक सेवायें उपलब्ध होंगी।
May be an image of one or more people, dais and text
भूकंप ज़ोन-5 को ध्यान में रखते हुए इस भवन को बेहतरीन अधोसंरचना के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे भवन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 2,511 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्मित इस भवन में एक धरातल तल, चार मंजिले और दो बेसमेंट हैं। बेसमेंट में 80 गाड़ियों के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसमें स्टाफ़ और आम जनता के वाहनों के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन में स्मोक डिटेक्टर के साथ अग्निशमन के पुख्ता इंतज़ाम, 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग टैंक, 30,000-लीटर की जल संग्रहण क्षमता, डीजी सेट और इंटरकॉम की सुविधाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक निपुणता, नागरिक सेवाओं और सतत प्रशासन के लिए एक अत्याधुनिक हब के तौर पर समृद्धि भवन के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि यह भवन महत्त्वपूर्ण स्थान पर स्थित है और इससे धर्मशाला में विभिन्न कामकाज सुविधाजनक होंगे। यह भवन राज्य में शहरी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए एक मॉडल के रूप में भी स्थापित होगा।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी पुलिस ने जयराम को बताया सीएम , मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत – नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस ने इसमें संशोधन किया

मंडी : हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में पुलिस  की फजीहत देखने को मिली है. मंडी पुलिस ने ताजा नोटिफिकेश के बवाल हुआ है। यहां पर नोटिफिकेशन जब वायरल हो गई तो फिर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के कार्य में तेजी लाने के उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए

रोहित जसवाल। शिमला : बल्क ड्रग पार्क की राज्य कार्यान्वयन एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की आज यहां आयोजित पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बल्क ड्रग पार्क के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मच्छयानी के ग्रामीणों की सुरक्षा को कारगर कदम उठाने के दिए निर्देश : भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराया, विधायक केवल सिंह पठानिया ने लिया नुक्सान का जायजा

धर्मशाला, 22 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!