हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन….

by
एएम नाथ I तपोवन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात।
धर्मशालाः आज अपराह्न 1:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के करीब 182 बच्चों ने विधान सभा सचिवालय पहुँचकर सदन के अन्दर शीतकालीन सत्र के 5वे दिन की कार्यवाही को देखा। कार्यवाही देखने से पूर्व इन छात्रों ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस अवसर पर बच्चों से संवाद करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवाओं में संसदीय प्रणाली तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जिस तरह से उत्साह बढ़ रहा है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि नित दिन 100 से ज्यादा बच्चे विधान सभा की कार्यवाही देखने आ रहे हैं और सदन की कार्यवाही में गहरी सचि ले रहे है यह आने वाले समय के लिए प्रजातांत्रिक प्रणाली की मजबूती का सबब है।
May be an image of one or more people
पठानिया ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सरकार के तीन अंग हैं। ये तीनों मिलकर शासन का कार्य करते है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता का कल्याण करने में योगदान देते हैं। संविधान यह सुनिश्चित करता है कि ये सभी एक-दूसरे से तालमेल बना कर काम करें और आपस में संतुलन बनाए रखें। संसदीय व्यवस्था में कार्यपालिका और विधायिका एक-दूसरे पर आश्रित हैं, विधायिका कार्यपालिका को न केवल नियंत्रित करती है बल्कि उससे नियंत्रित भी होती है।
May be an image of one or more people and people smiling
उन्होने कहा कि कार्यपालिका सरकार का वह अंग है जो विधायिका द्वारा स्वीकृत नीतियों और कानूनों को लागू करने के लिए जिम्मेदार है। कार्यपालिका प्रायः नीति निर्माण में भी भाग लेती है। जबकि न्यायपालिका का मूल काम हमारे संविधान में लिखे कानून का पालन करना और करवाना है तथा कानून का पालन न करने वालों को दंडित करने का अधिकार भी इसे प्राप्त है।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने छात्रों को आज होने बाली कार्यवाही से अवगत करवाते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही को देखने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को अपनी ओर से अनंत शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार को देना होगा पैसा….हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी तक जाने के लिए : गैर हिमाचली से 50 व विदेशियों से 200 रुपए का शुल्क लिया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरिमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ईको डेवलपमेंट कमेटी चूड़धार ने बड़ा कदम उठाया है. कमेटी ने तय...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने देहरा में देर रात किया नाकों का निरीक्षण : व्यय निगरानी टीमों को दिये हर पल अलर्ट रहने के निर्देश

देहरा / तलवाड़ा ; राकेश शर्मा :  देहरा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनावों को देखते हुए निगरानी टीमें पुरी तरह से चौकस हैं। चुनावों के दौरान प्रचार व्यय को लेकर निगरानी दल प्रत्येक गतिविधि पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने की तैयारी में

शिमला : कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द चार्जशीट लाने के मकसद से आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अहम बैठक बुलाई गई। परंतु इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!