प्रतिबंधित सीजन में अवैध मछली बिक्री पर मत्स्य विभाग की सख्त कार्रवाई : 5 मामलों में 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जुलाई. जिला ऊना में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित (क्लोज) सीजन के दौरान अवैध रूप से मछली बेचने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए नियमों के उल्लंघन के पांच मामलों में कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि विभाग के विशेष दस्ते ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाकर मछली विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अवैध रूप से मछली बिक्री के पांच मामले पाए गए, जिनमें नियमानुसार मौके पर ही कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए क्लोज सीजन लागू है। इस अवधि में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण तथा प्राकृतिक प्रजनन प्रक्रिया को सुरक्षित बनाए रखने के लिए मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रजनन काल के दौरान मत्स्य संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। ऐसे में नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
विवेक शर्मा ने कहा कि मत्स्य संसाधनों के संरक्षण में सभी नागरिकों, व्यापारियों तथा मछली विक्रेताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से क्लोज सीजन के दौरान निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गले में कांग्रेस की गारंटियों के पोस्टर डालकर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार से सवाल किया कि आखिर उनकी दी गई गारंटियां कब पूरी होंगी

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो चुका है। 5 दिन का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है लेकिन सत्र से पहले बीजेपी ने सदन के बाहर प्रदर्शन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की वजह से सड़के बंद, सड़ रहे हैं लोगों के सेब और सब्जियां : जयराम ठाकुर

केंद्र और विपक्ष को कोसने के बजाय प्रभावितों को राहत देने पर ध्यान दे सरकार डॉज बॉल एशियन कप के प्रतिभागियों से मिले नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
Translate »
error: Content is protected !!