खालसा कॉलेज माहिलपुर में संतोष ट्रॉफी चैंपियनशिप की तैयारियों का निरीक्षण

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर स्थित प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल स्टेडियम में अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित 79वीं संतोष ट्रॉफी के ग्रुप-ए फुटबॉल मैचों की प्रबंधकीय तैयारियों का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी फुटबॉल खिलाड़ी गुरदेव सिंह गिल, पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हरजींदर सिंह जग्गा, ज्वॉइंट सेक्रेटरी विजे बाली और प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह की अगुवाई में निरीक्षण किया गया।प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन के नेतृत्व में 15 से 19 दिसंबर तक चलने वाले संतोष ट्रॉफी के मैचों के लिए खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदानों को चयनित किया जाना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैचों के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां जारी हैं।संघ के सेक्रेटरी हरजींदर सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों की टीमें सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप-ए में मुकाबला करेंगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल स्टेडियम और खेल मैदानों ने फुटबॉल के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और प्रबंधकों द्वारा मेहनत से संतोष ट्रॉफी के मैचों की तैयारियां की जा रही हैं।ज्वॉइंट सेक्रेटरी विजे बाली और ऊघे किसान नेता तलविंदर सिंह हीर ने कहा कि माहिलपुर में आयोजित संतोष ट्रॉफी के फुटबॉल मैच क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ साहिब दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दस महीने बाद भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए : कल बस पलटने से एक दर्जन श्रद्धालू घायल हुए ,  गत वर्ष वैसाखीे के अवसर पर अप्रैल से मई तक चार दुर्घटनाओं में 14 की मौत और 96 घायल हुए थे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शंकर : गुरू रविदास जी के तपोस्थल,खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरू रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छो गंगा में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़ीमानसोवाल से खुरालगढ़...
article-image
पंजाब

6 जून को लेकर दमदमी टकसाल प्रमुख का ऐलान : जत्थेदार को नहीं पढ़ने दिया जाएगा संदेश.

अमृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दमदमी टकसाल मेहता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

रेलवे ट्रैक पर मिला आप MLA दलबीर के पिता का शव

अमृतसर : अमृतसर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाबा बकाला के सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग के पिता का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रेक पर मिला। शव...
Translate »
error: Content is protected !!