जिला प्रशासन बिलासपुर की पहल — इस शुक्रवार बिलासपुर कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी विशेष कार्यशाला

by
सिविल स्टेप इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञ देंगे परीक्षा तैयारी की रणनीति, योजना और मार्गदर्शन
बिलासपुर, 03 दिसम्बर :  जिला प्रशासन बिलासपुर युवाओं को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रभावी तैयारी, करियर मार्गदर्शन और आवश्यक दिशा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस शुक्रवार एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिलासपुर कॉलेज परिसर में आयोजित होगा।
इस कार्यशाला में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार भी उपस्थित रहेंगे और वे विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव, विचार तथा तैयारी संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा करेंगे। प्रशासन का यह प्रयास युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर संसाधन एवं रणनीति से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
इस कार्यशाला में सिविल स्टेप इंस्टिट्यूट के विशेषज्ञों द्वारा सिविल सेवाएं, हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, हिमाचल एलाइड सर्विसेज, एसएससी, बैंकिंग, पुलिस भर्ती और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न, अध्ययन तकनीक, समय प्रबंधन, महत्वपूर्ण विषयों और आगामी परीक्षाओं की तैयारी की रूपरेखा पर विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती है।
इस अवसर पर सिविल स्टेप इंस्टिट्यूट के एमडी विनय जोशी और विशाल ठाकुर ने बताया कि वर्कशॉप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को करंट अफेयर्स की मैगजींस संस्था की ओर से नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। साथ ही, प्रश्न–उत्तर सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को हिमाचल जनरल नॉलेज की पुस्तकें भी उपहारस्वरूप दी जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिला बिलासपुर के सभी इच्छुक विद्यार्थी इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : यादविंद्र गोमा

दिसंबर माह तक पूर्ण होगा 33 केवी सब-स्टेशन का निर्माण कार्य, आयुष मंत्री ने गदियाड़ा में सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान एएम नाथ।  पंचरुखी, 12 जुलाई। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये का किया अंशदान

सुरेश लता जोशी ने भी आपदा राहत कोष में भेंट की 11 हज़ार रूपये की राशि ऊना, 18 सितम्बर – महिला मंडल कुंगड़त ने आपदा राहत कोष में 11 हज़ार रूपये की राशि का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः वीरेंद्र कंवर

ऊना 6 अगस्त 2022- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर...
Translate »
error: Content is protected !!