*अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह : उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है”*

by
योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया गया था।
May be an image of 1 person and practising yoga
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संतुलित और सकारात्मक कला है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित जीवनशैली, अनुचित खानपान और मानसिक तनावों के इस युग में योग एक मार्गदर्शक शक्ति बनकर उभरता है। उन्होंने कहा कि शरीर सबसे पवित्र मंदिर है, इसे स्वस्थ बनाए रखना सबसे बड़ा कार्य है।
May be an image of 4 people, beard, dais and text that says "NATIONAL NATIONAL CADET CORPS 6HP(1)COYNCCUNA UNITY AND DISCIPLINE 6HP (1) COY UNA Y"
उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी विनाशकारी प्रवृत्तियों से दूर रहें और प्रतिदिन एक घंटा योग, प्राणायाम और व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है। इसलिए जीवन में योग अपनाएं और स्वस्थ रहें।
May be an image of 6 people and tree
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर होना है।
आयुष विभाग की डॉ. इतिश्री ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास करवाया।
May be an image of 1 person and practising yoga
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला के प्रिंसिपल राज सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सल्याणा में 30 लाख का कलामंच समर्पित : सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास : यादविंदर गोमा*

एएम नाथ।  पंचरुखी, 29 मार्च । राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय संबंधी आकलन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दरें निर्धारित

एएम नाथ। चंबा 22 मार्च :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने  उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यय निगरानी के लिए  विभिन्न वस्तुओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों-बागवानों के हित में मुख्यमंत्री ने लिए सराहनीय निर्णय : अजय शर्मा

अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसान के घर पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी कुठेड़ा क्षेत्र को एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए उठाए जाएंगे कदम एएम नाथ।  हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति...
Translate »
error: Content is protected !!