पवन नैयर की नड्डा से मुलाकात के बाद चंबा सदर में बढ़ी हलचल, टिकट दावेदारों में मची खलबली

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा सदर के पूर्व विधायक पवन नैयर और भाजपा प्रत्याशी रही एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति नीलम नैयर की मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से हुई शिष्टाचार भेंट के बाद चंबा सदर विधानसभा की सियासत अचानक गरमा गई है। जन्मदिन की शुभकामनाओं के बहाने हुई इस मुलाकात ने टिकट की दौड़ में शामिल अन्य दावेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि यह भेंट आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चंबा सदर में नए समीकरणों का संकेत हो सकती है। पवन नैयर कहना है कि उनकी शिष्टाचार भेट थी। वो कोई टिकट लेने नहीं गए थे। नड्डा जी उनके आदरणीय रहे हैं इसी के चलते वे उन्हें जन्मदिन की बधाई देने गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उनकी चम्बा की राजनीति पर भी चर्चा हुई है। अभी चुनाव को समय है जब टिकट की बारी आएगी तब देखा जाएगा।

उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें बधाई दी तथा पार्टी को मजबूत करने के साथ ही देश के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए उनका काफी सम्मान किया जाता है। नड्डा अपने संगठनात्मक कौशल और सुशासन के प्रति जुनून के लिए जाने जाते हैं। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस बने विधायकों की सदस्यता हो समाप्त – संविधान विरुद्ध नियुक्ति से प्रदेश के राजस्व पर डाला करोड़ों रुपए का बोझ: जयराम ठाकुर

संविधान के बजाय ख़ुद के बनाए प्रावधान को महत्व देती है कांग्रेस एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के डबल बेंच द्वारा प्रदेश में नियुक्त किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा एकीकृत एक्वा पार्क

एएम नाथ। हमीरपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार द्वारा हमीरपुर जिला के नादौन में 25 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत एक्वा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ू, मोहीं, बरोहा में 8 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 06 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते 8 अक्तूबर को बड़ू, मोहीं, औद्योगिक क्षेत्र, बरोहा, जमली, कथाल और साथ लगते गांवों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमीन बचाओ, गांव बचाओ” संघर्ष समिति का गठन

गढ़शंकर : गढ़शंकर क्षेत्र के गांव रतनपुर में स्थानीय लोगों और रतनपुर, कानेवाल और भवानीपुर गांव के निवासियों की एक सभा हुई। इसमें गांव रतनपुर की सीमा संख्या 487 की भूमि और जंगल पर...
Translate »
error: Content is protected !!