140 लाख करोड़ का हिसाब लेकर जापान पहुंचे मान… क्या अब पंजाब बनेगा मिनी जापान

by

चंडीगढ़ :  जापान की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब पंजाब की तरफ देख रही हैं। खबरें आ रही कि जापान की कुछ जानी-मानी कंपनियां जल्द ही पंजाब में पैसा लगा सकती हैं। यह संकेत तब मिले जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद टोक्यो पहुँचे और वहाँ Honda, Yamaha जैसी दिग्गज कंपनियों के बड़े अधिकारियों से मुलाकात की।

सीएम मान जापान में सिर्फ घूमने नहीं गए हैं, बल्कि उनके इस दौरे का एक ही बड़ा मकसद पंजाब में विदेशी निवेश लाना, ताकि राज्य के नौजवानों को नौकरियाँ मिलें और पंजाब तरक्की की राह पर और तेज़ी से दौड़ सके।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने जापानी कंपनियों के सामने पंजाब का पूरा खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि अब पंजाब सिर्फ खेती के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यह बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के लिए भी उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन रहा है।

उन्होंने जापानी अधिकारियों को बताया, “हमने 2022 से अब तक 140 लाख करोड़ रुपये से भी ज़्यादा का निवेश पंजाब में लाया हमारा माहौल बिजनेस के लिए बहुत अच्छा है, आप भी आइए।”

सीएम मान ने सिर्फ़ एक-दो नहीं, बल्कि जापान की कई बड़ी कंपनियों जैसे आइसन इंडस्ट्री, फुजित्सु, टोरे इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों से भी बात की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में जापान के साथ मिलकर काम करना चाहता है।

बातचीत के साथ-साथ सीएम मान ने सभी कंपनियों को एक बड़ा न्योता भी दिया है। उन्होंने बताया कि अगले साल 13 से 15 मार्च तक मोहाली में एक बड़ा ‘प्रगतिशील निवेशक सम्मेलन’ होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, “यह सम्मेलन सिर्फ एक मीटिंग नहीं होगी, बल्कि यह नए पंजाब की तरक्की की झलक दिखाएगा। यहाँ देश-दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति एक ही छत के नीचे इकट्ठा होंगे।” मान ने यह भी कहा कि पंजाबी लोग अपनी मेहनत, हिम्मत और कुछ नया करने के जज्बे के लिए जाने जाते और जापानी कंपनियों के आने से इस जज्बे को और बल मिलेगा।

अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री मान टोक्यो के एडोगावा गांधी पार्क भी पहुँचे और वहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी का दिखाया शांति और अहिंसा का रास्ता ही समाज को आगे ले जा सकता है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी सीएम मान का यह जापान दौरा पंजाब के लिए कितना फायदेमंद साबित होता

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस का कॉन्स्टेबल निकला ‘ट्रॉली चोर : किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर से चोरी की

पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस के एक जवान पर ट्रॉली चोरी करने का आरोप लगा है. मामला शत्राणा गांव का है, जहां पुलिस कॉन्स्टेबल के पास से किसान जगजीत सिंह की ट्रॉली बरामद...
article-image
पंजाब

12 नशे के इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 20 दिसंबर  : गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

Free classes of Logical Reasoning

 Digital Library is an effective learning center for competitive exam preparation Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.2 :  Deputy Commissioner Komal Mittal today announced during a visit to Digital Library Hoshiarpur that classes of Logical Reasoning and Mental...
Translate »
error: Content is protected !!