मुख्यमंत्री ने किया धर्मशाला में आधुनिक फोरेंसिक डिवीजन और डीपीआरसी भवन का उद्घाटन

by
एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह सुविधा लगभग तीन करोड़ रुपये की अत्याधुनिक अवसंरचना से निर्मित की गई है, जिसमें ऐसे उन्नत उपकरण शामिल हैं, जो क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से भी डेटा निकालने और उसका विश्लेषण करने में सक्षम हैं।
May be an image of x-ray and hospital
इसके अलावा, लगभग 1.05 करोड़ रुपये की लागत से एक उन्नत उपकरण प्रयोगशाला स्थापित की गई हैं, जिसमें अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं। इन प्रयोगशालाओं में लगाए गए उपकरणों की कुल कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है। ये सुविधाएं हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में फॉरेंसिक जांच में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। यह नया प्रभाग विशेष रूप से उन मामलों में, जहां सजा सात वर्ष या उससे अधिक हो, अपराध स्थल से सबूतों को संरक्षित करने में जांच एजेंसियों की मदद करेगा।
May be an image of dais and text that says "EVELOPMENT PANCHAYATI RAJ DEPARTMENT HIMACHAL PRADESH FOUNDATIONSTONE ជីតនរណេ QUARTERSOF LAPARISHAD KANGRA DHARAMSHALA RURAL a OFCISTRICT mWOUA SHRI SUKHVINDER SINGH SUKHU HON'BLE CHIEF MINISTE HIMACHAL PRADESH esencaaf SHRI ANIRUDH SINGH HON'BLE RURAL DEVELOPMENT PANCHAYATIRAJ NISTER DATED: 04-12- 2025 SHRI SUKHVINDE HON'BLE SHRIANIR SHRI EVELOFM D:-04-12-2120"
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत संसाधन कंेद्र (डीपीआरसी) कांगड़ा के 3.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला परिषद, कांगड़ा के डीपीओ कर्मचारी आवास का शिलान्यास भी किया, जिस पर लगभग 2.26 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुरेश कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) सी. पॉलरासु भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू में छूट बढ़ी, अब रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार|

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और हमीरपुर के एसपी सहित 9 आईपीएस – 25 एचपीएस अफसरों का भी तबादला : आईजीपी विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव से पहले ऊना और हमीरपुर जिला के पुलिस अधीक्षकों सहित 9 आईपीएस और 25 एचपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग जारी अधिसूचना जारी मुताबिक आईपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

एएम नाथ । शिमला : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। सोमवार को विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भेजे पत्र में सदन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन….बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम : हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हो रही हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!