जन संकल्प सम्मेलन के लिए जाने वाले वाहनों की सूचना दें अधिकारी

by
एएम नाथ। हमीरपुर 04 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को यहां हमीर भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 11 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन के लिए जिला हमीरपुर से जाने वाले वाहनों के बारे में भी सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के लिए जिले के सभी उपमंडलों से बड़ी संख्या में लोग छोटे और बड़े वाहनों से रवाना होंगे। इनमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे सभी छोटे-बड़े वाहनों की संभावित संख्या और उनके रूट की जानकारी मंडी जिला प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि मंडी में इन वाहनों की पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।
बैठक में उच्चतम न्यायालय द्वारा आवारा कुत्तों की समस्या के संबंध में हाल ही में जारी किए गए आदेशों के बारे में भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों एवं दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सभी उपमंडल अधिकारियों और संबंधित विभागों को प्रेषित कर दी गई है। इन आदेशों की अक्षरशः अनुपालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों मंे त्वरित कदम उठाएं।
बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार का खुलासा : कमरा नंबर-102 युवती मिली युवती, होटल मालिक तुली व एक महिला को किया गिरफ्तार

सोलन : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर-2 के गजल होटल में देर रात लगभग 8:45 बजे पुलिस ने रेड कर होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने होटल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया टूटोमजारा में 41 दिवसीय सुखमनी साहिब जी और मूल मंत्र के जप तप निरंतर जारी : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री 

41 दिवसीय  सुखमनी साहिब  और मूल मंत्र के जप तप समागम की संपनता 30 अक्टूबर को बाद दुपहर 1 बजे होगी : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री होशियारपुर : दलजीत अजनोहा – जिला होशियारपुर...
article-image
पंजाब

कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट...
Translate »
error: Content is protected !!