हिम बस पास नवीनीकरण अब और आसान : परिचालकों की ईबीटीम मशीन पर उपलब्ध हुई अपडेट सुविधा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर। उपमंडलीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने जानकारी दी कि पहले से जारी हिम बस कार्डों के नवीनीकरण से जुड़ी अपडेट सुविधा अब परिचालकों की ईबीटीएम मशीनों पर उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि जो यात्री या छात्र अपने हिम बस पास को आगामी अवधि के लिए ऑनलाइन नवीनीकृत करवा रहे हैं, वे अब कार्ड को अपडेट कराने के लिए काउंटर पर जाने की आवश्यकता के बिना सीधे बस में ही परिचालकों की ईबीटीएम मशीन के माध्यम से अपना कार्ड अपडेट करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा से यात्रियों को समय की बचत होगी और बस पास नवीनीकरण की प्रक्रिया और अधिक सरल तथा सुगम हो जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा में उग्र हुआ किसान आंदोलन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज : हाईवे पर जाम लगने से बढ़ा तनाव

बठिंडा :  बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब किसान और पुलिस आमने-सामने हो गई। अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे व भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी राज्य सरकार : प्रो. चंद्र कुमार

एएम नाथ। धर्मशाला : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही...
Translate »
error: Content is protected !!