हिमाचली सिरमौरी नाटी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

by

होशियारपुर 29 मार्च:
जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में आयोजित क्राफ्ट्स बाजार में हिमाचली सिरमौरी नाटी नृत्य लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। प्रोग्राम अधिकारी कैलाश शर्मा बताते हैं कि इस नृत्य के तहत प्रयाग, पूजा व माला नृत्य आते हैं। इस नाटी को शादी, मेले, त्यौहार तथा देव पूजा पर किया जाता है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के समय प्रयाग नृत्य में सुदर्शन चक्र  का रूप दिखाया जाता है, यह कला प्राचीनतम कला है। उन्होंने बताया कि पिछले 40 साल से उनके हाटी सांस्कृतिक दल बाऊनल के सदस्य इस नृत्य को करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कला के द्वारा वे हिमाचल प्रदेश के गांव व जिला सिरमौर का नाम रोशन करने के साथ-साथ देश-विदेश में भी अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं।
कैलाश शर्मा बताते हैं कि इस नृत्य में 15 लोग भाग ले रहे हैं, जिसमें 4 लड़कियां तथा 11 लडक़े है। उन्होंने नॉर्थ जोन कल्चरल सैंटर, पटियाला तथा प्रदेश की तरफ से जो मेले करवाए जाते हैं उनमें उन्हें भाग लेने का मौका मिलता है, जहां वे  लोगों को अपनी प्राचीन संस्कृति से अवगत करवाते हैं।  उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं के लिए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात तथा ए.डी.सी हिमांशु जैन का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पार्टी से किया निलंबित ….शिक्षकों की कमी पर सरकार को घेरने वाले आप विधायक मैसरखाना पर कार्रवाई

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने मौड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने कार्रवाई के पीछे पार्टी-विरोधी गतिविधियों और...
article-image
पंजाब

प्रेम विश्वास ने स्पेशल बच्चों के साथ मनाया पत्नी का जन्मदिन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में एसबीआई एचआर मैनेजर प्रेम विश्वास मंगला ने अपनी पत्नी दीप्ति भारद्वाज का जन्मदिन स्पेशल बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके पिता पवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
article-image
पंजाब

जब तक किसी भी व्यक्ति के पुण्य कार्य भारी है तब तक उसकी मृत्यु नही हो सकती : रवि नंदन शास्त्री 

भगवान का सिमरन मनुष्य के जन्म जन्म के   दुखों कलेशों का नाश करता है :  रवि नंदन जी शास्त्री  होशियार पुर/दलजीत अजनोहा :   अलमस्त फकीर दरबार बापू गंगा दास जी में पिछले दिनों से...
Translate »
error: Content is protected !!