सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टा के खिलाफ हुए एकजुट…विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दाैरान दाैरान चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है

by
एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट नजर आए। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश लिखी ड्रेस पहनकर विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दाैरान दाैरान चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है… का नारा लगाया गया। इससे पहले चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश लिखी ड्रेस पहनकर कांग्रेस विधायक सदन में पहुंचे।
वहीं भाजपा विधायक भी ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल एक नया हिमाचल’ लिखी ड्रेस पहनकर विधानसभा में दाखिल हुए। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ एक आक्रामक लड़ाई शुरू की है। हम सब को मिलकर इससे लड़ना है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ विपक्ष सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। इस दाैरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस व भाजपा विधायक माैजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस दाैरान  विधायक एवं नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने भी अपने विचार रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की मर्जी के बिना अब हिमाचल में ‘एक पत्ता भी नहीं हिलेगा : अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति होगी  शामिल

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर एक बड़ा फैसला किया गया है।  अब अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के फैसलों में विधायकों की सहमति शामिल होगी  संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लठियाणी में पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने को वीरेंद्र कंवर ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

लठियाणी-मंदली पुल की डीपीआर तैयार, स्वीकृति के लिए केंद्र को भेजी ऊना- लठियाणी मंदली पुल की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है, जिसे केंद्र सरकार को स्वीकृत के लिए भेज दिया गया है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान होंगे ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि : DC

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों बारे बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों बारे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!