पुतिन के सम्मान में डिनर का आयोजन, राहुल-खरगे को नहीं मिला निमंत्रण…पर शशि थरूर को न्योता

by

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित राजकीय भोज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित नहीं किया गया है।

मुख्य विपक्षी दल के दावे पर सरकार की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित राजकीय भोज के लिए आमंत्रित किया गया है। नहीं, दोनों नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है।

खेड़ा ने थरूर पर कसा तंज

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले को लेकर उन पर कटाक्ष किया और कहा कि ‘हम होते तो अंतरात्मा की आवाज’ सुनते।’ उनका यह भी कहना था कि इस निमंत्रण को स्वीकार करने वाले सवालों के घेरे में आते हैं। खेड़ा ने ‘पीटीआई’ से कहा, ” दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष को आमंत्रित नहीं किया गया है। यह हैरानी की बात है, लेकिन इस सरकार में इससे हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सरकार सभी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए जानी जाती है।”

क्या डिनर में शामिल होंगे थरूर

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है। थरूर के इस भोज में शामिल होने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा, ”आप उनसे पूछिए। हम होते तो अपनी अंतररात्मा की आवाज जरूर सुनते। जिस तरह से यह आमंत्रण दिया गया है वो सवालों के घेरे में आता है और जो निमंत्रण को स्वीकार कर रहा है वो भी सवाल के घेरे में आता है।” इससे पहले, थरूर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें संसद की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख के तौर पर इस भोज के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उदयपुर में गरजे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : नरेंद्र मोदी ने बनवाई अटल टन,  बदला लाहौल-स्पीति घाटी का जनजीवन : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री प्रदेश भर में कहते हैं लाहौल में मिले 1500 दिए, यहां किसी को मिले क्यों नहीं एम नाथ।लाहौल-स्पीति/उदयपुर :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लाहौल के उदयपर में जनसभा को संबोधित करते हुए...
article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
article-image
पंजाब

पठानकोट बनेगा पंजाब का नया पर्यटन हब : रणजीतगढ़ अथॉरिटी को कैबिनेट की मंजूरी

रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी; रणजीत सागर और शाहपुरकंडी बांध क्षेत्र का होगा सुनियोजित विकास चंडीगढ़, 5 अक्तूबर: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट जिले...
Translate »
error: Content is protected !!