भाजपअकाली दल गठजोड़ पर चर्चा तेज, जाखड़ ने किया समर्थन : कांग्रेस और आप में बढ़ी बेचैनी

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल  के बीच गठबंधन की अटकलें और मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि फरवरी 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले सूबे में भाजपा-शिअद का गठबंधन हो जाए मगर दूसरे धड़ा इसका विरोध करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का दम भरता है। इसी मतभेद के चलते अब गेंद भाजपा हाईकमान के पाले में है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ इस बात की खुलकर पैरवी कर चुके हैं कि भाजपा की जीत के लिए शिअद के साथ बहुत जरूरी है। पिछले दिनों कैप्टन ने तो यह तक कह दिया था मौजूदा सियासी परिस्थितियों के मद्देनजर शिअद के बिना भाजपा के लिए साल 2027 क्या साल 2032 का चुनाव भी अकेले जीतना संभव नहीं है। जाखड़ भी इस गठबंधन को जरूरी बता चुके हैं। दरअसल, कैप्टन और जाखड़ दोनों ही नेता कांग्रेस पृष्ठभूमि से रहे हैं मगर कांग्रेस की अनदेखी के बाद दोनों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। दोनों ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से नजदीकियां बढ़ाईं और अब दोनों नेता अपने-अपने तरीकों से हाईकमान को यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि शिअद के मदद से भाजपा कैसे पंजाब में सरकार बना सकती है। हाईकमान को यह बताया जा रहा है कि पंजाब के शहरी क्षेत्र में भाजपा की पकड़ बढ़ रही है मगर ग्रामीण क्षेत्र में शिअद का अच्छा प्रभाव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निलंबित DIG भुल्लर के 26 बैंक खाते जांच पूरी होने तक रहेंगे फ्रीज : पंजाब के कई IAS-IPS से पूछताछ जल्द, अहम सबूत मिले

चंडीगढ़ :  रिश्वत मामले में निलंबित पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई विशेष अदालत ने आदेश दिया है कि जांच पूरी होने तक...
article-image
पंजाब

जीवनपुर गुज्जरां में पति पत्नी के खिलाफ गली को उखाड़ने व नजायज निर्माण करने के आरोप में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने बीडीपीओ गढ़शंकर की शिकायत पर गांव जीवनपुर गुज्जरां में पति पत्नी के खिलाफ गली को उखाड़ने व नजायज निर्माण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

4 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का रखा जाएगा शिलान्यास : केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी व मुख्य मंत्री भगवंत मान की आमद संबंधी तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा

होशियारपुर, 09 जनवरी: केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की 10 जनवरी को होशियारपुर आमद संबंधी प्रबंधों का आज सांय डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब

11 साल बाद मां से मिली लापता बच्ची

फतेहगढ़ साहिब : वर्ष 2015 में मात्र सात वर्ष की उम्र में लापता हुई बच्ची को जिला बाल भलाई कमेटी फतेहगढ़ साहिब ने लगभग 11 साल बाद उसकी मां और भाइयों से मिला दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!