द्रुग (डंढेरा) गांव के हवलदार संजीव कुमार को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

by

विधायक किशोरी लाल ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

एएम नाथ। बैजनाथ :  उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत द्रुग (डंढेरा) गांव निवासी 40 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का गत 07 दिसंबर को बीमारी के कारण दुःखद निधन हो गया था। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


इस अवसर पर विधायक बैजनाथ किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने हवलदार संजीव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकग्रस्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हवलदार संजीव कुमार जैसे वीर सैनिक राष्ट्र की शान होते हैं। देश की रक्षा के लिए समर्पित उनका त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी। समाज और आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान को हमेशा गर्व के साथ स्मरण करेंगी।


उन्होंने शोकाकुल परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के साथ पूरी करवाई जाएंगी ताकि परिवार को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।


हवलदार संजीव कुमार भारतीय सेना की 13 डोगरा यूनिट कर्नाटक में तैनात थे और उन्होंने देश सेवा में 21 वर्षों का उत्कृष्ट व सम्मानजनक कार्यकाल पूरा किया था। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और सेवाभाव को सदैव याद किया जाएगा। उनके असमय निधन से समूचे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। हवलदार संजीव कुमार अपने पीछे पत्नी तथा एक 8 वर्षीय तथा एक 5 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी द्वारा सालिक्स फॉर सॉयल अभियान आरंभ : मृदा संरक्षण है अभियान का प्रमुख उद्देश्य : डीएफओ रजनीश महाजन

गत 3 वर्षों के दौरान किया गया लगभग 27 हजार सालिक्स पोल का रोपण एएम नाथ। चम्बा : मिट्टी पृथ्वी पर जीवन की आधारशिला है जोकि पौधों की वृद्धि के लिए आधार प्रदान करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक : आर. मियूल शर्मा पक्षकार व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से हो सकते हैं शामिल

एएम नाथ। धर्मशाला, 6 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सचिव आर. मियूल शर्मा ने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में डॉ. हंसराज की बढ़ती ताकत : कांग्रेस को झटका ! अनेक प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का थामा दामन

विधायक डॉ. हंसराज के प्रति बढ़ते विश्वास और जनसमर्थन से चुराह में मजबूत हो रहा भाजपा का जनाधार एएम नाथ। चुराह : .चुराह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिलने का दावा किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 संकटकाल में आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर बल- डाॅ. मारकण्डा

 सोलन :  तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रोद्यौगिकी मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत यह सुनिश्चित बना रही है कि छात्रों को आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!