अब Ex Mla ने भी कर दिया नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन

by

चंडीगढ़ : बीजेपी नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने नवजोत कौर सिद्धू के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का पूरा समर्थन करते हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में किसी को सीएम फेस बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए देने पड़ते हैं।

हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कहा कि यह बात सच के काफी करीब है, क्योंकि कांग्रेस में लंबे समय से टिकटों और पदों की खरीद-फरोख्त होती आई है. उन्होंने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू ने यह बात बहुत सोच-समझकर कही है और हिम्मत दिखाते हुए पार्टी के अंदर की सच्चाई सामने रखी है।

हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कांग्रेस को लेकर क्या बोला?

हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कहा कि पहले कांग्रेस एक मजबूत पार्टी थी, लेकिन अब हालत यह हो गई है कि पार्टी खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है. इसका कारण यही है कि पार्टी में पैसा बोलता है जो आम कार्यकर्ता मेहनत करता है, उसकी कोई कद्र नहीं रह गई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी, मंत्री पद और एमएलए टिकट सब कुछ बिकने लगा है. आज तो हालत यह है कि काउंसलर की टिकटें तक बेची जा रही हैं. ठेकेदार ने कहा कि इसी वजह से पार्टी में भारी नुकसान हुआ है. बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं और आम कार्यकर्ता भी घर बैठ गए हैं।

अमृतसर साउथ में उपचुनाव का किया जिक्र

हरजिंदर सिंह ने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि 2008 में जब अमृतसर साउथ में उपचुनाव हुआ था, तब पार्टी इंचार्ज लाल सिंह और प्रधान ने उनसे चार करोड़ रुपए की मांग की थी. यह बात उन्होंने उस समय प्रेस के सामने भी रखी थी. उनका कहना है कि जो भी पार्टी की अंदरूनी सच्चाई बोलता है, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है. यह कांग्रेस की परंपरा बन चुकी है।

अमरिंदर सिंह को लेकर किया ये खुलासा

ठेकेदार ने आगे कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस से इसलिए गए क्योंकि पार्टी में उन्हें अपमानित किया गया और दबाव बनाया गया. इतना वरिष्ठ नेता अगर पार्टी छोड़ दे, तो उससे ही समझा जा सकता है कि कांग्रेस की हालत कितनी खराब है।

पंजाब कांग्रेस अब लगभग बिखर चुकी है- हरजिंदर सिंह ठेकेदार

उनके मुताबिक पंजाब कांग्रेस अब लगभग बिखर चुकी है. कुछ नेता बचे हैं जो केवल मुख्यमंत्री बनने की होड़ में हैं और जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग बिल्कुल नहीं बचे. ठेकेदार का कहना है कि इन सब हालात को देखते हुए डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने जो कहा है, वह बिल्कुल सच है।

उन्होंने आगे कहा कि भले ही उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा हो, लेकिन उन्होंने सच्चाई से समझौता नहीं किया. ठेकेदार ने कहा कि वह खुद भी कांग्रेस की इन हरकतों से दुखी होकर पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए, जहां उन्हें सम्मान मिला है और वे अब मजबूती से पंजाब और देश की सेवा कर रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर-कंडक्टर चिट्टे का इंजेक्शन लगाते गए पकड़े : निजी बस के ड्राइवर और कंडक्टर की वीडियो आई सामने

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे(हेरोइन) के सेवन के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं, ड्रग तस्करों की पिटाई भी लोग कर रहे हैं. अब ताजा मामले में एक निजी बस के ड्राइवर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता पर काबिज राजनेता महिलाओं को नहीं आने दे रहे आगे: इस बार भी सिर्फ 24 महिला उम्मीदवार उतारे मैदान में

कम वोटों के डर व महिलाओं के घरों से बाहर निकलने की झिझक महिलाओं के चुनावों में लक न आजमाने के मुख्य कारण शिमला। राजनैतिक पार्टियों जीते या पुराने राजनेता चुनावों को महिलाओं के...
article-image
पंजाब

धर्म की रक्षा हेतु चार साहिबजादों का बलिदान समाज को हमेशा देता रहेगा प्रेरणा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 23 दिसंबर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि साहिबजादों की ओर से छोटी उम्र में महान बलिदान देने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के भाजपा पर विशवास का सबूत : खन्ना 

मोदी की कल्याणकारी नीतियों के चलते देशवासियों की पहली पसंद है भाजपा होशियारपुर 9 अक्टूबर () भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर...
Translate »
error: Content is protected !!