मुख्यमंत्री ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया छह माह में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

by
एएम नाथ। नई दिल्ली/ शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 145 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में 107 कमरे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, मीटिंग हॉल, डॉर्मिटरी, पार्किंग, गार्डन, ईवी चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी।
उन्होंने कहा कि यह भवन उपचार, शिक्षा एवं अन्य कार्यों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा लोगों को इस भवन में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस भवन का निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और लोगों को प्रदेश के बाहर हर संभव सुविधाएं सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी और मरीज दिल्ली आते हैं और यह भवन उन्हें सुविधाजनक एवं आरामदायक आवास उपलब्ध कराएगा।
प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग देवेश कुमार ने मुख्यमंत्री को परियोजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, प्रमुख आवासीय आयुक्त अजय यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) के.एस. बांश्टू तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जमकर मचाया उत्पात – एक लड़की घायल… पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा

ऋषिकेश :   चंद्रभागा पुल के समीप एक पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौकरी से होंगे बर्खास्त : नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में...
Translate »
error: Content is protected !!