कनाडा के एडमोंटन में पंजाब के दो लोगों की गोली मारकर हत्या

by

बठिंडा : कनाडा के एडमोंटन में कार में बैठे दो पंजाब के दो लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार के एक सदस्य ने सोमवार को बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार तड़के हुई।मृतकों की पहचान बर्रे गांव के 27 वर्षीय गुरदीप सिंह और उद्दत सैदेवाला गांव के 19 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है।

गुरदीप दो साल पहले कनाडा गया था और वर्क परमिट की मंजूरी का इंतजार कर रहा था। रणवीर डेढ़ साल पहले पढ़ाई करने के लिए भारत से बाहर गया था।दोनों जन्मदिन की पार्टी से निकले और कार में बैठने के कुछ ही क्षण बाद उन्हें गोली मार दी गई।

रणवीर सिंह ड्राइवर की सीट पर बैठे थे, उनके बगल में गुरदीप सिंह थे। कुछ अन्य लोग पीछे बैठे थे। रणवीर के चाचा मनदीप सिंह ने बताया कि हमलावर कार में आए और गोलियां चलाने के बाद तेजी से भाग गए। रणवीर को गोली लगी, जबकि गुरदीप को छर्रे लगने से चोट आई। रणवीर के गांव मानसा में रहने वाले मनदीप सिंह ने बताया कि परिवार को संदेह है कि दोनों गलत पहचान के शिकार हुए हैं, क्योंकि कार किसी और की थी।

उन्होंने कहा, “रणवीर की कभी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही कभी किसी से कोई छोटी-मोटी लड़ाई हुई थी।” मनदीप ने कहा, “अब तक जो जानकारी मिली है, उससे यही लगता है कि यह गलत पहचान का मामला हो सकता है… रणवीर अपने एक दोस्त के साथ एडमोंटन में एक जन्मदिन की पार्टी में गया था।”

मनदीप सिंह ने बताया, किसान के बेटे रणवीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनके परिवार के कई सदस्य कनाडा में बसे हुए हैं। उन्होंने कहा,”वह बुद्धिमान और पढ़ाई में अच्छे थे। हमने उन्हें कहा था कि वह भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके यहां अच्छी नौकरी पा सकते हैं। कनाडा में रहने वाले हमारे कई रिश्तेदारों ने भी उन्हें यहीं पढ़ाई करने की सलाह दी थी। लेकिन वह विदेश जाने के लिए उत्सुक थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री नारायण सेवा समिति एवं नारायण संकीर्तन महिला मण्डल (रजि.)की ओर से राजेश बाघा को वार्षिक यज्ञ में शामिल होने हेतु निमंत्रण दिया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री नारायण सेवा समिति एवं नारायण संकीर्तन महिला मण्डल (रजि.) गुरु अमरदास नगर कालिया कालोनी, जालंधर पंजाब की ओर से काशी धर्म पीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नारायणानंद तीर्थ जी महाराज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
article-image
पंजाब

किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन 6 से 10 जुलाई तक करेंगी जिला व डिवीजन स्तर पर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 25 जून: अखिल भारतीय किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन की ओर से राज्य स्तरीय संयुक्त आह्वान के तहत 6 जुलाई से 10 जुलाई तक जिला एवं डिवीजन स्तर पर रोष धरने और...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स व कर्मचारियों की मांगें तुरंत माने सरकार: पेंशनर्स एसोसिएशन गढ़शंकर

गढ़शंकर, 3 दिसम्बर: पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई गढ़शंकर की मासिक बैठक गांधी पार्क गढ़शंकर में बाबू परमानंद की अध्यक्षता में हुई जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया। बैठक में पेंशनर्स की...
Translate »
error: Content is protected !!