नयना देवी के जंगल में मिला महिला का शव गले में लिपटा था दुपट्टा…रस्सी से बंधे थे हाथ

by

एएम नाथ। बिलासपुर :  जिला बिलासपुर के तहत नयना देवी में एक महिला के शव बरामद हुआ है। ये शव संदिग्ध अवस्था में नयना देवी के साथ लगते दडोह के जंगल में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रवासी व्यक्ति ने शव को पहले देखा और पुलिस को सूचित किया। प्रवासी का कहना है कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जंगल की तरफ गया, तो उसने झाड़ियों में एक महिला को औंधे मुंह गिरे हुए देखा।फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए
बताया जा रहा है कि महिला के दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। चेहरे और नाक से खून बह रहा था। एसपी संदीप धवल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल बिलासपुर में करवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओबीसी कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, प्रमाण-पत्र की वार्षिक अनिवार्यता पर विचार : डॉ. शांडिल

हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग की 13वीं बैठक में विभिन्न मांगों और सुझावों पर हुई चर्चा एएम नाथ।  शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक दल का सदन से वॉकआउट

आपदा में सरकार का असंवेदनशील चेहरा सबके सामने : जयराम ठाकुर बोले, हम हिमाचल नहीं कांग्रेस विरोधी जरूर हैं, क्योंकि कांग्रेस हिमाचल विरोधी है एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नोगली में स्नातक पाठ्यक्रमों का किया शुभारम्भ

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया बल एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमन सूद पर दर्ज करवाई केस दर्ज : एसडीएम कोर्ट ने पेशी के बाद सुनाया फरमान

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पंजाब के भिंडरावाला समर्थकों के बाइकों से झंडे उतारने और खालिस्तान का विरोध करने वाले अमन सूद के खिलाफ सुक्खू सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!