सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को विशिष्ट अतिथि के रूप में किया आमंत्रित

by

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट 15 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर आयोजित कर रहा कार्यक्रम : राजेंद्र राणा

ज़रूरतमंदों, दिव्यांगों और आपदा पीड़ितों की मदद के लिए काम करता ट्रस्ट : अभिषेक राणा

एएम नाथ। शिमला : सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा व संस्था के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजिंन्द्र राणा ने उदयपुर के मेवाड़ राजवंश के 77वें महाराज (जो महाराणा प्रताप के वंशज हैं और वर्तमान में मेवाड़ के शाही परिवार के संरक्षक और व्यवसायी हैं) माननीय श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जी से भेंट कर उन्हें सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा 15 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निमंत्रण स्वीकार करते समय उनका उत्साह और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरक रही। उन्होंने कहा कि हम उनके सान्निध्य को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं।
गौर हो कि राष्ट्रीय सेना दिवस भारत में हर साल 15 जनवरी को मनाया जाता है, जो 1949 में फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा (K. M. Cariappa) द्वारा भारत के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभालने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जो भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए है और इस दिन भव्य परेड व सैन्य प्रदर्शन किए जाते हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना का कार्यभार संभाला था।
राणा ने कहा कि यह दिन भारतीय सेना की शक्ति, देश के लिए उनके बलिदान और वीरता को याद करने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, साथ ही देशभक्ति की भावना को जगाता है। इस दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी भी दी जाती है जिन्होंने कभी ना कभी अपने देश और लोगों की सलामती के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया था।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट एक ऐसा गैर-लाभकारी संगठन है जो समाज के सभी वर्गों, खासकर ज़रूरतमंदों, दिव्यांगों और आपदा पीड़ितों की मदद के लिए काम करता है। ये ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत कार्यों (जैसे भोजन, कंबल वितरण), और सामाजिक सुधार (जैसे नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण) जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रहता है और सामुदायिक कल्याण के लिए काम करता है।
————————–
संस्था का उल्लेखनीय योगदान

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट का मुख्य कार्य गरीब बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना और शैक्षिक जागरूकता फैलाना है। साथ ही निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना, स्वास्थ्य बीमा योजनाएं चलाना, और कमजोर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना। इसके साथ संस्थ बाढ़ व भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों को भोजन, कपड़े, किचन किट और त्रिपाल जैसी राहत सामग्री के साथ दहेज विरोधी अभियान, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और परिवार नियोजन को बढ़ावा देना आदि कार्यों में भी अपना योगदान देता है। ‘सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट’ एक ऐसा मंच है जो “सभी का कल्याण” सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है, और ये ट्रस्ट अपनी स्थानीय और राष्ट्रीय पहलों के माध्यम से इस दिशा में काम करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन काजल और लखविंद्र राणा ने छोड़ी पार्टी : हिमाचल में कांग्रेस के 2 एमएलए भाजपा में शामिल

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांगड़ा से विधायक पवन काजल और नालागढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग किसान महिला पर टिप्पणी मामले में कंगना रनौत को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

चंडीगढ़ : बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। किसान आंदोलन के दौरान एक बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाह, न्यांग्रा, उरेई और कलवाडा में मतदाताओ को किया जागरूक

एएम नाथ। भरमौर, 18 अप्रैल : स्वीप कार्यक्रम के तहत भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों कलाह ,न्याग्रा ,उरई और कलवाड़ा मतदान केन्द्रों में बीएलओ की अध्यक्षता में व स्वीप के...
Translate »
error: Content is protected !!